विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

अमित शाह बोले, गुजरात-हिमाचल की जीत पीएम मोदी में जनता के भरोसे को दिखाती है...भाषण की 10 बातें  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की विकास यात्रा और विजय यात्रा जो चली है वह दो कदम और आगे बढ़ी है. 

अमित शाह बोले, गुजरात-हिमाचल की जीत पीएम मोदी में जनता के भरोसे को दिखाती है...भाषण की 10 बातें  
बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह.
नई दिल्ली:
  1. अमित शाह ने कहा कि यह जो जीत हुई है यह कोई अकेली जीत नहीं है. 2014 से लेकर मोदी जी की विकास यात्रा और विजय यात्रा जो चली है वह दो कदम और आगे बढ़ी है. 
  2. 2014 में जब मोदी जी पीएम बने तब सिर्फ 6 राज्यों में बीजेपी की सरकार थी और 5 मुख्यमंत्री थे. आज 19 सरकारें बनने जा रही है और 14 मुख्यमंत्री बनेंगे.
  3. अमित शाह ने कहा कि जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तब से गुजरात की विकास यात्रा जो चल पड़ी वह गुजरात होकर पूरे भारत का भ्रमण करके फिर से हिमाचल और गुजरात में पहुंची है. 
  4. अमित शाह ने कहा कि इस बार भी हमने पूर्ण बहुमत के साथ गुजरात में और दो तिहाई बहुमत के साथ हिमाचल में जीत हासिल की है.
  5. गुजरात और हिमाचल की जीत वहां की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जनता के भरोसे को दर्शाती है.
  6. हिमाचल के अंदर दो तिहाई बहुमत से बीजेपी जीती है. हिमाचल सरकार की भ्रष्टाचार शासन के खिलाफ यह हिमाचल की जनता का बहुत बड़ा जनादेश है.
  7. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह विकास यात्रा अभी ठहरने वाली नहीं है.
  8. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम और कर्नाटक में भी 2018 में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.
  9. अमित शाह ने 2019 में होने वाले आम चुनाव के बारे में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल होगी.
  10. अमित शाह ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election Results 2017, Himachal Pradesh Election Results 2017, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com