- ॐ आंजनेयाय विद्मिहे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो: हनुमान: प्रचोदयात.
- ॐ रामदूताय विद्मिहे कपिराजाय धीमहि तन्नो: मारुति: प्रचोदयात.
- ॐ अन्जनिसुताय विद्मिहे महाबलाय धीमहि तन्नो: मारुति: प्रचोदयात.
Hanuman Jayanti date 2023 : राम भक्त भगवान हनुमान को कई नामों से जाना जाता है- संकटमोचन, बजरंगबली, अंजनीपुत्र, महाबल, रामेष्ट, पिंगाक्ष, वायु पुत्र आदि. मान्यता है कि, जो कोई उनकी पूजा करता, वह उसके जीवन के सारे कष्ट पलभर में दूर कर देते हैं. वहीं वह अपने भक्तों के जीवन में आने वाली हर बाधा और कष्ट का निवारण कर देते हैं. यूं तो भक्त साल में दो बार संकटों को हरने वाले संकट मोचन हनुमान जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं, जिसमें से पहली हनुमान जयंती चैत्र मास में मनाई जाती है, लेकिन इस बार अप्रैल महीने में पड़ने वाली जयंती की तारीख को लेकर लोग बहुत कंफ्यूज हैं. किसी का कहना है कि, हनुमान जयंती 05 अप्रैल को है, तो कोई 06 अप्रैल को मनाने की बात कह रहा है. इन सब में आप बजरंगबली के आशीर्वाद और पूजा पाठ से वंचित न रह जाएं, यहां पढ़ें सही तारीख और शुभ मुहूर्त (HANUMAN JAYANTI SHUBH MUHUART 2023), ताकि आप भी प्रभु के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मना सकें.
हनुमान जयंती पर बजरंगबली को इस तरीके से लगाइए भोग, सारे कष्ट होंगे दूर
कब है हनुमान जयंती?इस बार पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 5 मार्च सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है और समापन 6 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर होगा. उदयातिथि 06 अप्रैल को पड़ने के कारण बजरंग बली का जन्मदिन गुरुवार को ही मनाया जाएगा. इस बार हनुमान जयंती हर्षण योग और हस्त एवं चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि इस बार हनुमान जयंती पर 6 मुहूर्त पड़ रहे हैं जिसमें आप पूजा कर सकते हैं, सुबह शाम और दोपहर तीनों पहर में शुभ मुहूर्त हैं तो चलिए जानते हैं.
1-सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
2-सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट तक
3-दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक
4-दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक से 03 बजकर 32 मिनट तक
5-शाम 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक
6-शाम 06 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक
हनुमान मंत्र
इस दिन आप यहां बताए गए मंत्रों का जाप करते हैं तो इसके लाभ ही लाभ होंगे.
ऊँ हनुमते नमः
ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः
ॐ आंजनेयाय विद्मिहे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो: हनुमान: प्रचोदयात
ॐ रामदूताय विद्मिहे कपिराजाय धीमहि तन्नो: मारुति: प्रचोदयात
ॐ अन्जनिसुताय विद्मिहे महाबलाय धीमहि तन्नो: मारुति: प्रचोदयात
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मुंबई: अब जामा मस्जिद में जाकर मुस्लिम महिलाएं पढ़ सकेंगी नमाज़NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं