Vivah Panchami 2025: पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है. इस साल 6 दिसंबर के दिन विवाह पंचमी का शुभ पर्व पड़ रहा है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन ही भगवान राम (Lord Rama) और माता सीता का विवाह हुआ था. ऐसे में राम भक्तों के लिए यह दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है और राम मंदिरों में राम विवाह या विवाह पंचमी की तैयारियां कई-कई हफ्तों पहले से शुरू हो जाती हैं. अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार आज विववाह पंचमी यानी राम विवाह उत्सव मनाया जाएगा. ऐसे में रामनगरी में विवाहोत्सव का उल्लास हर तरफ नजर आ रहा है.
जनकपुर में भगवान राम के विवाह को लेकर उत्सव जैसा माहौल, किए गए हैं खास इंतजाम
अयोध्या राम मंदिर में राम विवाह की तैयारियां
अयोध्या के राम मंदिर में राम विवाह के लिए राम कथा और रीति-रिवाज शुरू हो चुके हैं. पारंपरागत रूप से यहां राम विवाह किया जाएगा. राम मंदिर के दशरथ महल में मंगल गायन और राम कथा की शुरूआत हो चुकी है जहां जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य राम कथा का पाठ कर रहे हैं. अयोध्या में राम विवाह के लिए जगह-जगह मंडप तैयार किए जा रहे हैं. राम विवाह को भव्य बनाने के लिए रामनगरी में मठ और मंदिरों में कीर्तन हो रहे हैं. इसके साथ ही पूरी नगरी को सुसज्जित किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विवाह पंचमी के लिए रामनगरी से 26 नवंबर को श्रीराम की बारात नेपाल के जनकपुर (Janakpur) के लिए निकली थी. बारात अयोध्या से होते हुए आजमगढ़, बक्सर, पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और बेनापट्टी समेत माधवपुर से होते हुए 2 दिसंबर को नेपाल पहुंची. जनकपुर, नेपाल को माता सीता का जन्मभूमि कहा जाता है और यहीं माता सीता का श्रीराम से विवाह भी हुआ था. परंपरा के अनुसार, जनकपुर में 6 दिसंबर, शुक्रवार को विवाह पंचमी के अवसर पर श्रीराम की बारात निकाली जाएगी. इसके बाद 7 दिसंबर तक बारात यहीं रुकेगी.
जनकपुर में भी की जा रही हैं तैयारियांराम विवाह के अवसर पर रामनगरी से श्रीराम की बारात माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर के लिए निकली है. जनकपुर, नेपाल में भी विवाह पंचमी की तैयारियों की धूम देखने को मिल रही हैं. श्रद्धालुओं के रुकने के लिए भी यहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. मां जानकी के शुभ विवाह समारोह का हिस्सा बनने के लिए भक्त दूर-दूर से जनकपुर पहुंच रहे हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं