विज्ञापन

Sunscreen कितने दिनों में Expire हो जाती है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया ये साइन दिखें तो बिल्कुल न करें यूज

सनस्क्रीन को स्किन के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. हालांकि, डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा बताती हैं कि त्वचा की सही देखभाल के लिए केवल अच्छी सनस्क्रीन खरीदना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका सही तरीके से इस्तेमाल और सही तरीके से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी है.

Sunscreen कितने दिनों में Expire हो जाती है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया ये साइन दिखें तो बिल्कुल न करें यूज
ये 4 साइन दिखें तो तुरंत बदल दें सनस्क्रीन
(P.C- NDTV)

मौसम चाहे गर्मी का हो, सर्दी का हो या बारिश का, स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि यह देखना भी जरूरी है कि आपकी सनस्क्रीन सही हालत में है या नहीं. कई लोग महीनों तक एक ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते रहते हैं, इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने बताया है कि सनस्क्रीन की भी एक एक्सपायरी डेट होती है. एक्सपायर होने के बाद उसमें मौजूद यूवी (UV) प्रोटेक्शन देने वाले तत्व कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में सनस्क्रीन आपकी त्वचा को धूप से सही तरीके से नहीं बचा पाती है. वहीं, कई सनस्क्रीन अपनी डेट से पहले ही खराब हो जाती हैं. ऐसी सनस्क्रीन आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसे में अगर आपकी सनस्क्रीन में कुछ बदलाव दिखाई दें, तो उसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए.

ये 4 साइन दिखें तो तुरंत बदल दें सनस्क्रीन 

नंबर 1- रंग का बदलना

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, अगर आपकी सनस्क्रीन का रंग बदल गया है यानी सनस्क्रीन का रंग पहले जैसा नहीं लग रहा है, तो इसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें.  यह सनस्क्रीन के खराब होने का संकेत हो सकता है.

नंबर 2- स्मेल का बदल जाना

अगर सनस्क्रीन से अजीब स्मेल आ रही है या पहले से अलग गंध आ रही है, तो इसे लगाने से बचें. ये भी सनस्क्रीन के एक्सपायर होने का साइन हो सकता है.

नंबर 3- क्रीम अलग-अलग लेयर में दिखे

अगर सनस्क्रीन में ऑयल और क्रीम अलग-अलग दिखाई देने लगें या लेयर में बंटी हुई नजर आए, तो समझ जाएं कि उसकी क्वालिटी खराब हो चुकी है.

नंबर 4- क्रीम सूखी या दानेदार हो जाए

इन सब से अलग अगर सनस्क्रीन सूखी, फ्लेकी या दानेदार हो गई है, तो भी उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

गलत तरीके से रखने पर जल्दी हो सकती है खराब

डर्मेटोलॉजिस्ट आगे बताती हैं, सिर्फ एक्सपायरी डेट ही नहीं, बल्कि सनस्क्रीन को रखने का तरीका भी बहुत मायने रखता है.  ज्यादा गर्मी सनस्क्रीन की क्वालिटि को कम कर देती है. इसलिए इसे सही जगह स्टोर कर रखना भी बहुत जरूरी है. सनस्क्रीन को कभी भी गर्म कार में नहीं रखना चाहिए, साथ ही इसे ऐसी जगह रखने से भी बचें, जहां सीधी धूप आती हो. इन जगहों पर रखने से यह एक्सपायरी डेट से पहले भी खराब हो सकती है. हमेशा सनस्क्रीन को ठंडी और सूखी जगह पर रखें ताकि उसकी क्वालिटी बनी रहे और वो आपकी स्किन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सही तरीके से प्रोटेक्ट कर सके.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- स्किन की डॉक्टर ने बताया चेहरे पर कितनी मात्रा में लगने चाहिए सीरम, क्रीम, सनस्क्रीन और बाकी प्रोडक्ट्स, तभी दिखेगा सही असर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com