विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2019

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं की जानकारी 

राज्यपाल ने सिंह को तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे करने और सभी तीर्थ यात्रियों के लिए अपेक्षित सुविधाएं सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया है.

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं की जानकारी 
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी तीर्थयात्रियों के लिए की सुविधाओं की जानकारी 
जम्मू:

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को रियासी जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी. 

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने मलिक को कटरा और तीर्थ क्षेत्र में बोर्ड की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी.

इस साल सबसे अधिक संख्या में भारतीय करेंगे हज यात्रा, इन राज्यों के लोगों ने किया सबसे ज्यादा आवेदन

उन्होंने बताया कि सीईओ ने राज्यपाल को तीर्थयात्रियों के लिए मौजूदा सुविधाओं को बढ़ाने और गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सेवा मुहैया कराने वालों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी.

करतारपुर गलियारा में हो रही देरी पर बोला पाकिस्तान, कहा - भारत इच्छुक नहीं है

राज्यपाल ने सिंह को तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे करने और सभी तीर्थ यात्रियों के लिए अपेक्षित सुविधाएं सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया है.

VIDEO: 125 करोड़ भारतीयों को तोहफा है वैष्णो देवी की ट्रेन : पीएम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi, Vaishno Devi Temple, Shri Mata Vaishno Devi, Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com