विज्ञापन

श्री वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द क्यों की? राहुल गांधी के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द करने से जुड़े मुद्दे पर संसद में सवाल पूछा था. इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया है.

श्री वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द क्यों की? राहुल गांधी के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
  • जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता फैकल्टी और आधारभूत ढांचे की कमी के कारण रद्द की गई थी
  • इस मेडिकल कॉलेज में पहले बैच में 50 में से 42 छात्र मुस्लिम थे, जिससे हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था
  • स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बताया कि इस कॉलेज को सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है
नई दिल्ली:

जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द करने का मामला संसद में भी उठा है. इसे लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल किया था. राहुल ने पूछा था कि इस कॉलेज की मान्यता क्यों रद्द की गई? और क्या इसे दोबारा मान्यता देने का कोई प्रस्ताव है? इसे लेकर सरकार की तरफ से स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने जवाब दिया. 

ये मेडिकल कॉलेज उस वक्त चर्चा आ गया था, जब इसके पहले बैच में 50 में से 42 छात्र मुस्लिम थे. हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया था. हिंदू संगठनों का कहना था कि वैष्णो देवी कॉलेज में मुस्लिम छात्रों को एडमिशन क्यों दिया जा रहा है? कॉलेज प्रशासन का कहना था कि एडमिशन मेरिट के आधार पर दिया गया है. बवाल बढ़ने के बाद इस कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई थी. बाद में इस कॉलेज के मेडिकल छात्रों को दूसरे कॉलेजों में एडमिशन दिया गया था.

राहुल गांधी ने किया सवाल

अब इसे लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल पूछा है. राहुल ने पूछा कि श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDIME) की मान्यता क्यों रद्द की गई? उन्होंने ये भी पूछा कि क्या इस मेडिकल कॉलेज को सरकार की ओर से कोई अनुदान दिया गया था और क्या इस कॉलेज को दोबारा मान्यता देने का कोई प्रस्ताव है? 

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार ने क्या जवाब दिया?

सरकार की ओर से स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने जवाब देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेजों की मान्यता तय करने वाली संस्था नेशनल मेडिकल कमीशन के मुताबिक कॉलेज के परीक्षण के दौरान कई बातें ऐसी पाई गईं तो Establishment of Medical Institutions, Assessment & Ratings Regulation 2023 का उल्लंघन करती हैं. इसमें फैकल्टी और टीचरों की कमी के साथ मूलभूत ढांचे की कमी भी शामिल है. इसी के चलते कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जाधव ने एक बड़ी जानकारी ये दी कि इस कॉलेज की मान्यता वापस करने या इसे फिर शुरू करने का कोई प्रस्ताव अभी तक नेशनल मेडिकल कमीशन के पास नहीं आया है. जाधव ने ये भी बताया कि माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को आजतक सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक सहायता या अनुदान नहीं दिया गया है. दरअसल इस कॉलेज को माता वैष्णो देवी ट्रस्ट संचालित करता है.

10 साल में 28 कॉलेजों की मान्यता रद्द

राहुल गांधी ने इस बात की भी जानकारी मांगी थी कि पिछले 10 सालों में देशभर में कितने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है? जवाब में प्रताप राव जाधव ने बताया कि माता वैष्णों देवी मेडिकल कॉलेज को मिलाकर पिछले 10 सालों में कुल 28 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की जा चुकी है.

लेखक के बारे में
img
प्रशांत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Vaishno Devi Medical College, Vaishno Devi Medical College Lost Recognition, Parliament Budget Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com