विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: रिश्ते में तनाव से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, काम में नहीं मिलेगी मनचाही सफलता, संभलकर लें फैसले

Gemini Tarot Card Horoscope 15 September: Five of pentacles की ऊर्जा आर्थिक परेशानियों के चलते तनाव बढ़ाने की स्थिति, साझेदार के साथ अनबन को समय रहते समाप्त करने की आवश्यकता और अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात लेकर आ सकती है. चलिए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन रिश्तो ,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: रिश्ते में तनाव से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, काम में नहीं मिलेगी मनचाही सफलता, संभलकर लें फैसले
Gemini Tarot Card Horoscope
ndtv

Gemini Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: किसी के विवाह को लेकर चिंतित हो सकते है. सामने वाला पक्ष  लेनदेन की अच्छी-खासी मांग कर रहे है. जिसके चलते पैसों की व्यवस्था करना पड़ सकती है. परिवार में किसी सदस्य के नाराज होने से माहौल में तनाव बढ़ सकता है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर किसी करीबी व्यक्ति से विवाद होने से मामला न्यायालय तक जा सकता है. इस समय परिवार में शांति और सुकून बनाने का प्रयास कर सकते हैं. व्यर्थ की लड़ाई झगड़ों के चलते मन में अवसाद हो सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्यस्थल पर किसी योजना में अपेक्षित सफलता न मिलने से उच्च अधिकारियों के क्रोध को सहन करना पड़ेगा. इस स्थिति में योजना का पुनः अवलोकन कर सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार के साथ अनबन होने का फायदा विरोधी पक्ष उठा सकता है. जिसके चलते कुछ अच्छे लाभदायक अनुबंध हाथ से निकाल सकते हैं. इस स्थिति में आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं.अपने विवादों को सुलझाने का प्रयास करें. पारिवारिक समस्याओं को व्यावसायिक जीवन में मिलने ना दे. दोनों को अलग-अलग रखने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health: तनाव और क्रोध दोनों ही स्वास्थ्य के बड़े दुश्मन है. इनके साथ दोस्ती ना रख के स्वास्थ्य को सुधरा जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.अपनी जमा पूंजी को सोच समझकर सावधानी से खर्च करें .

रिश्ते/Relationship: पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभ लेकर आएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Tarot Card, Gemini Tarot Card Horoscope, Gemini Aaj Ka Rashifal, Gemini Astrology, Gemini Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com