विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: परिवार में रहेगा असंतोष का माहौल, चापलूसी करने वालों की बातों में आने से बचें

Gemini Tarot Card Horoscope 04 October: The Tower की ऊर्जा प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी हिम्मत और साहस को बनाए रखने की आवश्यकता, किसी के बारे में गलत धारणा ना बनाने का प्रयास और मित्रों के साथ किसी बंद पड़े कारखाने को लेकर योजना बनाने की बात लेकर रखी है जानते हैं.मिथुन राशि वालों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: परिवार में रहेगा असंतोष का माहौल, चापलूसी करने वालों की बातों में आने से बचें
Gemini Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Mithun Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार में कलह और असंतोष का वातावरण हो सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर परिजन आपस में झगड़ सकते हैं. इस स्थिति में रिश्तो में मधुरता बनाए रखने का प्रयास नाकामयाब होता नजर आएगा.परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की मध्यस्थता से सभी लोगों को आपसी बातचीत करने के लिए राजी कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में आ रही कमी के कारण जीवनसाथी परेशान हो सकता है. समय प्रतिकूल है. किसी भी कार्य में की गई मेहनत अच्छा परिणाम लेकर नहीं आ रही है.जिस कारण मन में असंतोष और तनाव बढ़ता नजर आएगा. 

व्यवसायिक/ Professional

कुछ पुराने कार्यों का विश्लेषण कर सकते हैं. किसी के व्यवहार को देखकर गलत धारणा ना बनाएं.सामने वाले की स्थिति से अनभिज्ञ होने के कारण अपनी सोच में नकारात्मकता ना लाएं. नए अधिकारी के व्यवहार को समझने का प्रयास कर सकते हैं.चाटुकार लोगों की बातों में आने से बचे.यदि किसी कार्य को लेकर सजग है.तो एक कार्य के साथ  दूसरे कार्य की तैयारी भी की जा सकती है. कुछ पुराने मित्रों के साथ बंद पड़े कारखाने को शुरू करने की बात पर विचार कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

कुछ समय से स्वास्थ्य लगातार  बिगड़ा नजर आएगा. बार-बार उपचार पद्धति में बदलाव न लाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

रुपए पैसों को लेकर लापरवाही ना करें.अपने पैसों का हिसाब किताब सही रखे. 

रिश्ते/Relationship

लोगों की बातों में आकर को अपने पुराने रिश्ते खराब ना करें.मित्र की मदद कर सकते है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com