Gemini Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों की नई शुरुआत कर सकते हैं.बड़े बुजुर्ग लोगों की बातों को अनसुना ना करें.अपनी जिद और मनमानी के चलते वैवाहिक जीवन में परेशानी बढ़ा सकते हैं.इस समय अपने रिश्तों को बेहतर करने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर एक दूसरे पर तानाकशी ना करें.जीवन में समय, रिश्तों और पैसों का महत्व समझाने का प्रयास करें. किसी को प्रभावित करने के लिए अपने व्यवहार में अनचाहा बदलाव न लाएं. परिवार के मामलों में अपनी मनमानी करने की जगह सभी लोगों की राय अवश्य सुने.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को लेकर स्पष्ट रहे.यदि किसी परेशानी का अनुभव कर रहे हैं, तो उच्च अधिकारी से इस विषय पर बातचीत की जा सकती है. आपकी सफलता कुछ लोगों की ईर्ष्या का कारण बन सकती है.आसपास के लोगों की गतिविधियों को समय-समय पर ध्यान देते रहे. व्यवसाय में अपने साथ कार्य करने वाले लोगों के लिए कुछ छोटे बदलाव करने पर विचार करेंगे. कार्यस्थल को पहले से अधिक व्यवस्थित कर सकते हैं.अपने आसपास नकारात्मक लोगों को न रहने दे. ऐसे लोगों की बातों को स्वयं पर हावी न होने दे.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा भारी वजन उठाते समय सावधानी रखें. गलत तरीके से वजन उठाने के कारण मांसपेशियों में तनाव बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे.संतान के भविष्य के लिए किसी नई योजना में पैसा लगाने पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
साथी के साथ अपनी रुचि के कार्यों को करेंगे. नए लोगों के साथ रिश्ते में बनने से पूर्व उनके बारे में जानकारी ले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं