विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: सेहत को लेकर रहेगी चिंता, बड़े अधिकारी से योजना में बदलाव पर होगी चर्चा

Gemini Tarot Card Horoscope 05 October: Page of cups की ऊर्जा घर की सजावट में बदलाव की आवश्यकता, कार्यों को लेकर बदलाव की नई योजना बनाने का प्रयास और उच्च अधिकारियों के साथ कुछ नई परियोजनाओं पर कार्य करने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, का आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: सेहत को लेकर रहेगी चिंता, बड़े अधिकारी से योजना में बदलाव पर होगी चर्चा
Gemini Aaj Ka Rashifal 05 October 2026 | Mithun Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: घर घर के पुराने सामानों को लेकर परेशान हो सकते हैं. इन सामानों को करते समय कुछ आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न होगा. इन वस्तुओं को साथ घर की साज सज्जा में उपयोग करें. परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. परिजनों की सलाह पर कुछ समय स्थान परिवर्तन की बात करेंगे. यात्रा करते समय अपने सामान को लेकर सावधान रहे. चोरी या दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी बड़े अधिकारी के साथ कुछ आवश्यक योजना में परिवर्तन की बात पर विचार विमर्श हो सकता है. इस समय अधिकारी को अपनी बात सही तरीके से समझने में स्वयं को असफल महसूस कर सकते हैं . कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण कार्यों में मन भटक सकता है. मेडिटेशन कर ध्यान को केंद्रित करने का प्रयास करें.नौकरी में बड़े बदलाव आ सकते है. कर्मचारी और उच्च अधिकारियों के स्थानांतरण और नए लोगों के आगमन के कारण कार्य का माहौल उथल-पुथल हो सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

कुछ समय से सिर में हल्का दर्द बना हुआ है.जिसके चलते आंखों में सूजन हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों की बचत लेकर परेशान हो सकते हैं.अचानक से कुछ खर्च बढ़ाने से काफी पैसा खर्च हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship

चाचा-चाची के साथ अपने रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं.लंबे समय से परिवार से अलग होने के कारण उनके व्यवहार में काफी कटुता आ सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com