विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 के लिए सौरव गांगुली का गौतम गंभीर को संदेश, बोले- कोहली-रोहित नहीं, इन 3 खिलाड़ियों के बिना चैंपियन बनना मुश्किल

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है. गांगुली ने उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जो इस बार 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

वर्ल्ड कप 2027 के लिए सौरव गांगुली का गौतम गंभीर को संदेश, बोले- कोहली-रोहित नहीं, इन 3 खिलाड़ियों के बिना चैंपियन बनना मुश्किल
गांगुली ने बताया कौन होगा सबसे बड़ा एक्स फैक्टर

वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले सौरव गांगुली ने उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बात की है जो आने वाले वर्ल्ड कप में भातर के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे, गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए तीन सबसे अहम खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जिसके बिना भारत का चैंपियन बनना मुश्किल है. सौरव गांगुली ने रोहित और कोहली का नाम नहीं लिया है.  पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने माना है कि वर्ल्ड कप 2027 में हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भारत के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे, जिसके परफॉर्मेंस पर भारत का चैंपियनन बनना तय हो सकता है"

गांगुली ने कहा, "मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप में भारत के बैलेंस के लिए हार्दिक पंड्या बहुत जरूरी हैं, उन्हें फिट करके मैदान पर उतारना गंभीर और टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. मुझे नहीं लगता कि वह काफ़ी क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन भारत के लिए टीम का बैलेंस सही होना चाहिए. अगर हार्दिक चोटिल हो जाते हैं, तो अगला सबसे अच्छा विकल्प नितिश रेड्डी हैं."

पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "लेकिन अगर उन्हें हार्दिक पंड्या के दूसरे विकल्प के तौर पर नितिश रेड्डी को देखना है, तो उन्हें वर्ल्ड कप तक लगातार क्रिकेट खेलना होगा, जडेजा एक और विकल्प हैं, क्या वे उन पर विचार करेंगे? क्योंकि वह नंबर 7 पर शानदार बल्लेबाज़ हैं और अभी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेल रहे हैं. 

गांगुली ने आगे कहा, “लेकिन मुझे लगता है कि अक्टूबर में साउथ अफ़्रीका में आपको एक सीमिंग ऑल-राउंडर की ज़रूरत होगी क्योंकि टॉप 5 बल्लेबाज़ों में से कोई भी गेंदबाज़ी नहीं करता है. इसलिए आपको कहीं न कहीं से पांचवां या छठा गेंदबाज़ी विकल्प लाना होगा.  तो यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां भारत को सही खिलाड़ी की तलाश करनी होगी.. और इसीलिए मैं बार-बार कहता हूं कि पंड्या बहुत जरूरी हैं, हार्दिक पंड्या काफी अहम होंगे, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की फिटनेस अहम होगी. ये तीन खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा एक्स फैक्टर हैं."

यह भी पढ़ें | गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3 कोहली, कुलदीप यादव बाहर, सौरव गांगुली ने चुनी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें | अभिषेक-वैभव पर होंगी नजरें, टी20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ये भी पुढ़ें-  अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, ICC Cricket World Cup 2027, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com