विज्ञापन

Tilak Ke Upay: किस दिन किस चीज का तिलक लगाने से काम करता है गुडलक? जानें बड़ा राज

Day wise Tilak: किसी भी धार्मिक कार्य के दौरान माथे पर लगाया जाने वाला तिलक सजावट नहीं बल्कि सौभाग्य का प्रतीक होता है. जिसे एक आस्थावान व्यक्ति ईश्वर का आशीर्वाद मानकर आज्ञाचक्र पर धारण करता है. किस दिन किस तिलक को लगाने पर आपका गुडलक तेजी से काम करता है, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Tilak Ke Upay: किस दिन किस चीज का तिलक लगाने से काम करता है गुडलक? जानें बड़ा राज
Tilak according to day: किस वार को कौन सा तिलक लगाएं?
NDTV

Tilak Ke Jyotish Upay: सनातन परंपरा में तिलक को सबसे ज्यादा शुभ प्रतीकों में से एक माना जाता है.​ जिसका प्रयोग अक्सर तमाम देवी-देवताओं की पूजा और धार्मिक कार्यों के दौरान विशेष रूप से किया जाता है. माथे पर लगाया जाने वाला तिलक जहां किसी व्यक्ति की पूरी परंपरा की पहचान को दर्शाता है, वहीं इसे लगाने से व्यक्ति के मन हमेशा सकारात्मक विचार बने रहते हैं. विभिन्न रंगों और पदार्थों से बने अलग-अलग तिलक अलग-अलग ग्रहों और कामनाओं से जुड़े होते हैं. आइए जानते हैं कि सप्ताह के सात दिनों में किस दिन कौन सा तिलक लगाने पर शुभता और सौभाग्य में वृद्धि होती है. 

रविवार के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार रविवार का दिन प्रतिदिन प्रत्यक्ष दर्शन देने वाले भगवान सूर्य जो लक्ष्मीनारायण के ही प्रतीक माने जाते हैं, उनकी पूजा के लिए समर्पित होता है. ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन सूर्य ग्रह की शुभता को पाने के लिए व्यक्ति को लाल चंदन या हरि चंदन का तिलक लगाना चाहिए. 

सोमवार के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र देवता और भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन ​इन दोनों देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को अपने माथे पर सफेद चंदन या फिर भस्म से त्रिपुंड लगाना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

मंगलवार के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

​मंगलवार का दिन मंगल देवता और हनुमान जी को समर्पित है. ऐसे में भूमिपुत्र मंगल और पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक या फिर लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए. 

बुधवार के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार बुधवार का दिन नवग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध देवता और प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित है. ऐसे में इस दिन इन दोनों देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. 

गुरुवार के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन इन दोनों ही देवताओं का आशीर्वाद और शुभता को पाने के लिए पीले चंदन, हल्दी या फिर केसर का तिलक लगाने का विधान है. 

Coconut Astro Remedies: आस्था ही नहीं ज्योतिष से भी जुड़ा है नारियल, जानें मुसीबत से बचाकर कैसे पूरी करेगा आपकी हर मन्नत

शुक्रवार के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार शुक्रवार का दिन शक्ति की साधना और शुक्र ग्रह की पूजा के लिए समर्पित है. ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार के दिन शुक्र देवता का आशीर्वाद पाने के लिए सफेद चंदन तो वहीं देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का आशीर्वाद पाने के लिए लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए. 

शनिवार के दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार शनिवार का दिन दंडाधिकारी कहे जाने वाले न्याय के देवता भगवान शनिदेव और भगवान भैरव की पूजा के लिए समर्पित है. ज्योतिष के अनुसर इस दिन की शुभता को पाने के लिए व्यक्ति को लाल चंदन या फिर भस्म का तिलक लगाना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com