Scorpio Tarot Card Horoscope 25 September Vrishchik Tarot Card Rashifal: जिस खास कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे.उसमें सफलता मिलने की उम्मीद नजर आ सकती है. इस स्थिति में उत्साहित होंगे.घर की सुख सुविधा से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं. जीवन साथी के साथ घर की सजावट की कुछ अच्छी चीज खरीद सकते हैं. अपनी भविष्य की योजनाओं को गोपनीय रखें. समय से पहले जानकारी बाहर आने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अचानक से वाहन या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में हो रहे गैर जरूरी खर्चो पर नियंत्रण रखें. इन खर्चों से संबंधित पक्के बिल जरूर ले. व्यवसाय विस्तार को लेकर पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कुछ समय के लिए स्थगित कर दें. समय अनुकूल नहीं है. मौजूदा स्थिति में परिवर्तन लाने का प्रयास करें. दूसरों के कार्यों में दखलअंदाजी ना करें. इसे व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
कार्य की अधिकता और लंबे समय तक भाग दौड़ करने के कारण पैरों और पीठ में दर्द हो सकता है. इस समय पर्याप्त आराम लें.
आर्थिक स्थिति/Finance
घर की सजावट को लेकर बड़ी खरीदारी कर सकते हैं. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के साथ रिश्ते में परिपक्वता और संतोष महसूस कर सकते हैं.परिजनों से इस संबंध को विवाह में बदलने की बात करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं