विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ेंगे कदम, उलझे विचारों से रखें दूरी

Pisces Tarot Card Horoscope 25 September: Temperance की ऊर्जा पूरा करते समय धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता ,कार्य की थकान को नज़रंददान न करने का प्रयास और व्यक्तिगत जीवन को व्यवसायिक जीवन से अलग रखने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं ,मीन राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तो आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ेंगे कदम, उलझे विचारों से रखें दूरी
Pisces Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 | Meen Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: जब किसी कार्य के पूरा होने की कोई उम्मीद नजर ना आ रही हो, तो कुछ समय के लिए उसे छोड़ देना बेहतर रहता है. जरूरत से ज्यादा सोच विचार निर्णय को प्रभावित कर सकता है. सीमित संसाधनों में कार्य पूरा करने का प्रयास करें.जो कुछ आपके पास है, उसी को लेकर कार्य पूरा करे. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखे.अपनी हिम्मत को हरने ना दे. परिस्थिति चाहे कुछ भी हो उसमें बदलाव जरूर होता है.

व्यवसायिक/ Professional

अपने कार्यों में सुधार लाने का प्रयास करें. व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन को एक दूसरे से अलग रखें. अपने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार मधुर रखें. व्यर्थ के कार्यों में समय और पैसा बर्बाद न करे. कुछ कर्मचारियों की बातों से परेशानी हो सकती है.इस स्थिति में उन लोगों को नजरअंदाज कर सकते हैं. कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात किसी नई नौकरी की बात कर सकती है. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की सूचना भी प्राप्त हो सकती हैं. 

स्वास्थ्य/Health

स्क्रीन टाइम कम करें.आंखों की लालिमा दूर करने के लिए पर्याप्त नींद ले और पौष्टिक भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसे के लेनदेन को आदत ना बनाएं.आवश्यकता पड़ने पर ही किसी अन्य व्यक्ति से लेनदेन करें. 

रिश्ते/Relationship

परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal, Pisces Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com