Pankha Kaise Saaf Karen: घर की सफाई के दौरान मुश्किल कामों में से एक सीलिंग फैन को साफ करना होता है. दरअसल, लगातार इस्तेमाल से पंखे के ब्लेड पर धूल-मिट्टी की गंदी लेयर लद जाती है और इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. साथ ही जैसे ही हम कपड़े से पंखे की धूल हटाते हैं, सारी गंदगी नीचे गिरकर पूरे कमरे में फैल जाती है. साथ ही कई बार ये धूल सीधे चेहरे और मुंह तक पहुंच जाती है, जिससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक आसान ट्रिक की मदद से आप बिना धूल फैलाए पंखे को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे उपकरण की नहीं, बल्कि सिर्फ एक पुराने तकिए के कवर की जरूरत होगी. आइए जानते हैं क्या है ये ट्रिक...
क्या है ये आसान ट्रिक?
सबसे पहले सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पंखे को स्विच ऑफ कर दें. इसके बाद एक पुरााना तकिए का कवर लें और उसे पंखे के एक ब्लेड पर पूरी तरह चढ़ा दें. अब धीरे-धीरे कवर को अपनी ओर खींचें. ऐसा करते ही ब्लेड पर जमी हुई धूल और गंदगी सीधे कवर के अंदर जमा हो जाएगी. खास बात ये है कि इससे धूल हवा में उड़कर कमरे में नहीं फैलती और सफाई का काम भी आसान हो जाता है. एक ब्लेड साफ करने के बाद यही प्रोसेस पंखे के बााकी ब्लेड्स पर भी अपनाएं. बता दें कि जरूरत पड़ने पर कवर को झाड़कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

Photo Credit: Unsplash
चिकनाई जमी हो तो क्या करें?
कई बार पंखे पर धूल के साथ-साथ चिकनाई भी जम जाती है. ऐसी स्थिति मेंं आप धूल हटाने के बाद हल्के गीले कपड़े से ब्लेड्स को पोंछ लें. साथ ही और ज्यादा अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप किसी क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आखिर में करें ये काम
पंखे के सभी ब्लेड्स साफ करने के बाद आप तकिए के कवर को डस्टिबन में झाड़ कर साफ कर लें. इससे गंदगी घर में बाकी जगह पर नहीं फैलेगी और पंखे को साफ करने का पूरा प्रोसेस काफी आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: नींबू के छिलके से मच्छर भगाने का आसान घरेलू नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: 90% लोगों को नहीं पता पौधे उगाने का ये आसान तरीका! टहनी से ऐसे तैयार करें नए पौधे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं