विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: सकारात्मक सोच बनेगी ताकत, सही साथ से सुधरेंगे बिगड़े काम

Libra Tarot Card Horoscope 27 September: Five of swords की ऊर्जा नकारात्मक लोगों से दूरी बनाने की आवश्यकता, अच्छी टीम के साथ कार्य में सफलता प्राप्त करने की संभावना और गलती होने पर उसकी जिम्मेदारी स्वयं लेने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों पर जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: सकारात्मक सोच बनेगी ताकत, सही साथ से सुधरेंगे बिगड़े काम
Libra Aaj Ka Rashifal 27 September 2026 | Tula Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 27 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: नकारात्मक विचारों और लोगों से दूर रहे. ईर्ष्या के चलते किसी का नुकसान न करें. परिवार के किसी सदस्य के खास दिन के लिए बड़ा उपहार ले सकते है. बातचीत में नकारात्मक और कटु शब्दों से बचे. किसी की कमियों को सबके सामने न लाएं.इन बातों से विवाद हो सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ाने पर गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती हैं.इन पर नियंत्रण करें. अपने ईगो और गुस्से पर नियंत्रण रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय को बढ़ाने की योजना लागू करने के प्रयासों में तेजी ला सकेंगे. कुछ रुकावटें आ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को काम में लापरवाही से बचना चाहिए.अपने कार्यों में सुधार लाएं. अच्छी टीम के साथ कार्यों को पूरा करना अच्छी सफलता प्राप्त करने की संभावना बढ़ा सकता है. सोच समझकर कर्मचारियों और सहयोगियों का चयन अपनी टीम के लिए करेंगे. किसी भी तरह की गलती होने पर उसकी जिम्मेदारी स्वयं ले सकते हैं. टीम के सदस्यों की गलतियों में सुधार लाएं.

स्वास्थ्य/Health

सेहत सामान्य रहेगी. दिनचर्या और खान-पान को नियमित बनाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामलों में स्थिरता आ सकती है.घर की मरम्मत के लिए बजट से अधिक खर्च हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship

किसी बाहर व्यक्ति को परिवार के मामले में दखल ना देने दे.सामने वाला चाहे आपका कितना भी अधिक करीबी क्यों ना हो.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com