विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: सहकर्मी की गलतफहमी बढ़ा सकती है तनाव, धैर्य से पूरा करें अपना काम

Taurus Tarot Card Horoscope 25 September: Seven of wands की ऊर्जा पारिवारिक मामलों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश, अधिकारी से किसी गलतफहमी के चलते तनाव और नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल न होने की स्थिति लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: सहकर्मी की गलतफहमी बढ़ा सकती है तनाव, धैर्य से पूरा करें अपना काम
Taurus Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी मामले पर काफी गहमागहमी हो सकती सकती है.जिसके चलते रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है.इस समय सूझबूझ और समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे.परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कुछ पुराने निजी काम पूरे करने पड़ सकते है. मन में भटकाव हो सकता है. इस समय अपने कार्यों को लेकर परेशान होने की जगह धैर्य और संयम से आगे बढ़े.

व्यवसायिक/ Professional

किसी सहकर्मी की गलतफहमी के चलते उच्च अधिकारी के साथ तनाव हो सकता है. इस समय सामने वाले से खुलकर बातचीत करेंगे. अपने साथ के सहकर्मियों के साथ रिश्ते सुधारें. बिना बात के किसी की बुराई न करें. ऐसे लोगों से दूरी बनाए जो हमेशा सामने वाले की आलोचनाओं करते आए हो. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में बदलाव लाएं. नौकरी में बदलाव के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है. थोड़ा शान रहकर कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें. 

स्वास्थ्य/Health

गले में बढ़ती खराश के कारण सिरदर्द भी हो सकता है. इस समय गले की परेशानी को लेकर लापरवाही न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

खर्चों को लेकर परेशान हो सकते है. आमदनी के अन्य विकल्पों को ढूंढने का प्रयास करें. 

रिश्ते/Relationship

दाम्पत्य जीवन को व्यवस्थित करें. बच्चों के साथ समय व्यतीत करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com