विज्ञापन

Furniture Cleaning DIY Hack: मिनटों में चमकाएं चिपचिपा और गंदा लकड़ी का फर्नीचर, बस इन 2 चीजों की पड़ेगी जरूरत

आज हम आपको ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर के पुराने फर्नीचर को मिनटों में चमका सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Furniture Cleaning DIY Hack: मिनटों में चमकाएं चिपचिपा और गंदा लकड़ी का फर्नीचर, बस इन 2 चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर का पुराना फर्नीचर कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Cleaning DIY Hacks: लकड़ी का फर्नीचर जैसे बेड, सोफा, टेबल और बाकी चीजें घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. जब इन्हें नया-नया खरीदा जाता है तो इनकी चमक देखने लायक होती है, लेकिन समय के साथ धूल, गंदगी और दाग-धब्बों की वजह से चमक चली जाती है. कई बार नियमित सफाई के बावजूद भी लकड़ी की सतह पर जमी मैल आसानी से नहीं निकलता. ऐसे में कुछ घरेलू चीजों की मदद से फर्नीचर को दोबारा साफ और चमकदार बनाया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फर्नीचर को नया जैसा चमका सकते हैं. इसकी जानकारी @aaniyasmomworld नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर की गई है.

घरेलू नुस्खे के लिए जरूरी चीजें

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 3 चम्मच सफेद विनेगर
  • स्टील स्क्रबर
  • स्पंज या सूती कपड़ा
  • सूखा कपड़ा

कैसे तैयार करें क्लीनिंग वाला घोल?

सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें. इसके बाद इसमें लगभग 3 चम्मच सिरका मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. घोल तैयार होते ही इसमें हल्का झाग बनने लगेगा

Furniture

Photo Credit: Pexels

जानें फर्नीचर साफ करने का तरीका

सफाई शुरू करने से पहले जिस फर्नीचर को साफ करना है, उसकी धूल और मिट्टी सूखे कपड़े से पोंछ लें. इसके बाद तैयार घोल को स्क्रबर की मदद से लकड़ी की सतह पर लगाएं. इसे लगाने के बाद लगभग 5 से 8 मिनट तक लगा रहने दें. इस दौरान स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ते रहें ताकि सतह पर जमा गंदगी और चिकनाई ढीली हो जाए. खासतौर पर उन जगहों पर ध्यान दें जहां काले दाग, पेंट के निशान या पुरानी मैल जमी हो. कुछ मिनट बाद एक स्पंज या गीले कपड़े की मदद से पूरी सतह को साफ करें. आप देखेंगे कि फर्नीचर पर जमी गंदगी स्पंज पर निकलने लगेगी. इसके बाद एक साफ और सूखे कपड़े से फर्नीचर को अच्छी तरह पोंछ लें.

किन चीजों पर कर सकते हैं इस्तेमाल?

यह तरीका केवल टेबल या सोफा ही नहीं, बल्कि कई तरह के लकड़ी के फर्नीचर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे बेड, अलमारी, शोकेस, लकड़ी के दरवाजे, किचन कैबिनेट और पुराने लकड़ी के रैक. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा दबाव डालकर रगड़ने से बचें.
  • पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करके देखें.
  • पॉलिश वाली लकड़ी पर इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें.
  • सफाई के बाद सतह को अच्छी तरह सुखा लें.

यह भी पढ़ें: जम गई तेल की काली-पीली परत? घर में टाइल्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 ट्रिक्स, लौट आएगी नई जैसी चमक

यह भी पढ़ें: Ratnajot Hair Oil: नारियल तेल में मिलाएं ये लाल जड़, बालों की ड्राईनेस होगी कम, घर पर ऐसे बनाएं रतनजोत तेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Hacks, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com