मानसून और गर्मी के मौसम में कई बार घर, गार्डन या आसपास गोह यानी 'मॉनिटर लिजार्ड' दिखाई दे जाती है. इसे देखकर लोग घबरा जाते हैं, लेकिन हर गोह इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती. Wildlife SOS के मुताबिक भारत में मिलने वाला बंगाल मॉनिटर जहरीला नहीं होता और आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाए रखता है. हालांकि, डरने या उसे छेड़ने पर यह काट सकती है या पंजों से हमला कर सकती है. अगर घर या आसपास कहीं गोह (Monitor Lizard) नजर आ जाए, तो उसे पकड़ने, मारने या घेरने की कोशिश बिल्कुल न करें. सबसे बेहतर तरीका है कि उसके बाहर निकलने के लिए रास्ता खुला छोड़ दें और खुद सुरक्षित दूरी पर रहें. जरूरत पड़ने पर हल्का पानी छिड़ककर और तेज गंध वाली चीजों जैसे फिनायल या नीम के तेल का इस्तेमाल भी लोग करते हैं, लेकिन इन्हें सीधे गोह पर न डालें. अगर गोह घर के अंदर फंस गई है या बाहर नहीं निकल रही है, तो खुद जोखिम लेने के बजाय वन विभाग या स्थानीय वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम की मदद लेना सबसे सुरक्षित रहेगा.
घर में गोह क्यों आ जाती है
जानकारी के लिए बता दें कि गोह अक्सर खाने और पानी की तलाश में रिहायशी इलााकों तक पहुंच जाती है. घर के आसपास चूहे, कीड़े-मकौड़े, सांप, खुले में रखा पालतू जानवरों का खाना, कूड़ा और घनी झाड़ियां इसे आकर्षित कर सकती हैं. दीवारों की दरारें और अंधेरे कोने भी इनके छिपने की जगह बन सकते हैं.
गोह को भगाने का क्या तरीका है?
गोयरा को घर से भगाने के लिए आप फिनाइल, लहसुन-प्याज का रस या तेज मिर्च जैसी तेज गंध वाली चीजों का स्प्रे छिड़कें. साथ ही इसे मारने की बजाये आप बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता दें या फिर किसी स्थानिय रेस्क्यू टीम या वन विभाग को बुलाएं.
गोह दिखे तो उसे छेड़ें नहीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे जरूरी बात यह है कि गोह को पकड़ने, घेरने या मारने की कोशिश न करें. Wildlife SOS के अनुसाार मॉनिटर लिजार्ड वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित है. ऐसे में इसे नुकसान पहुंचाने के बजाय स्थानीय वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम की मदद लेना बेहतर है.
यह भी पढ़ें: सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए
घर के आसपास इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आपके घर के अंदर गार्डन है तो आप उसके अंदर आाप घनी झाड़ियों की नियमित सफाई करें. इसके अलावा, गार्डन के कोनों में कूड़ा जमा न होने दें और पालतू जानवरों का खाना खुले में न छोड़ें. नालियों को जाली से ढकें और दीवारों या दरवाजों के आसपास मौजूद बड़े गैप बंद करें. इससे घर के आसपास वन्यजीवों के छिपने की जगह कम होगी.
लहसुन-प्याज का करें इस्तेमाल
तेज गंध वाली चीजों को गोह भगाने का पक्का और सुरक्षित उपाय मानना ठीक नहीं है. खासकर नेफ्थलीन की गोलियां बच्चों और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. इसलिए किसी घरेलू नुस्खे के बजाय गोह को सुरक्षित रास्ता देना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम बुलाना सबसे बेहतर तरीका है. Wildlife SOS भी मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू की सलाह देता है.
यह भी पढ़ें: किचन और बाथरूम के नल पर जमे जिद्दी दाग, एल्युमिनियम फॉयल से मिनटों में लौटाएं नई जैसी चमक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं