विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: अतीत की यादों से न हों परेशान, नई नौकरी की तलाश हो सकती है पूरी

Gemini Tarot Card Horoscope 25 September: Death की ऊर्जा नकारात्मक लोगों और स्थिति से दूरी बनाकर बनाए रखना की कोशिश, कार्यस्थल पर हो रही चर्चाओं को लेकर सजग और किसी करीबी व्यक्ति के दूर जाने से मन में हलचल बने रहने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: अतीत की यादों से न हों परेशान, नई नौकरी की तलाश हो सकती है पूरी
Gemini Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 | Mithun Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: किसी ऐसी बात को लेकर मन खराब हो सकता है.जो अतीत की यादों से जुड़ी हो. अतीत की यादों से बाहर निकले.ऐसे लोगों या रिश्तो से दूर हो सकते हैं,जिनके साथ से जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है. पारिवारिक मामलों में  बातचीत से समस्या का समाधान निकाला जा सकता है.अपनी निजी या पारिवारिक बातों को घर के बाहर के लोगों से साझा ना करें.बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो, उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. नौकरी को लेकर कुछ शर्तें या और नियम उच्च अधिकारी द्वारा समझाया जा सकते हैं.इन नियमों और शर्तों को अच्छे से समझने के बाद ही अपनी सहमति दे.किसी सहयोगी के अचानक से नौकरी छोड़कर जाने के कारण कार्य क्षेत्र के माहौल में तनाव आ सकता है. सामने वाला व्यक्ति अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर अच्छी पहचान बनाए हुए था. इस समय सभी को अपनी नौकरी को लेकर चिंता हो सकती है. कार्यस्थल पर हो रही चर्चाओं को अनसुना ना करें. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम में आ रहे बदलाव से स्वयं को बचाकर रखें. ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन कम करें.

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामले में छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है. आर्थिक मामलों की जिम्मेदारी किसी अनुभवी और समझदार व्यक्ति को दे सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

परिवार में किसी व्यक्ति के अचानक दूर जाने से सभी लोग दु:खी हो सकते हैं. इस समय कुछ नए परिवर्तनों की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com