Cancer Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है.राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी होने की स्थिति बनती नजर आ रही है. किसी व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य के साथ आत्मीय संबंध होने की बात सामने आने से परिवार में हलचल हो सकती है.सामने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें.परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ कुछ आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर सलाह मशवरा लिया जा सकता है. आपस में बच्चों की खेलकूद में हुई अनबन को लेकर आसपास के लोगों के साथ विवाद ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में अधिकारियों के साथ नई योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. अलग-अलग कुछ टीम बनाकर योजनाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बांटा जा सकता है. अपनी टीम के सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर योजना को सफल बनाने के लिए बातचीत करेंगे.इस समय अपने अन्य कार्यों को व्यवस्थित करें. किसी तरह के विवाद के होने की स्थिति होने पर आपस में बातचीत कर समस्या को सुलझाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
हाथों में काफी दर्द होने से कार्यों को पूरा करने में मुश्किल हो सकती है.किसी भी सामान को उठाने में काफी परेशानी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
परिवार में अचानक किसी की तबीयत खराब होने से काफी खर्चा हो सकता है. इससे परिवार का बजट बिगड़ सकता है.
रिश्ते/Relationship
छोटे भाई-भाभी के साथ किसी पूजा स्थल पर जाने की तैयारी कर सकते हैं.इस यात्रा से उत्साहित होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं