विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: बीती बातों को छोड़ आगे बढ़ें, योग्यता साबित करने का मिलेगा मौका

Aries Tarot Card Horoscope 25 September: The Hermit की ऊर्जा पुरानी यादों और बातों से बाहर आने,नए बदलावों को स्वीकार करने और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: बीती बातों को छोड़ आगे बढ़ें, योग्यता साबित करने का मिलेगा मौका
Aries Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों को लेकर मन उदास हो सकता है.पूर्व के बुरे अनुभवों से जीवन में उदासीनता आ सकती है. बिना किसी बात के मन तनाव ग्रस्त होगा. आलोचना करने वाले और नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहे. बच्चों के जीवन में आ रहे बदलावों से अनभिज्ञ ना रहे. परिवार के साथ समय बताएं. परिवर्तन प्रकृति का नियम है.आ रहे बदलावों को शहर स्वीकार कर आगे बढ़े. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में आपकी योग्यता और क्षमता को उच्च अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है.इससे मन आहत हो सकता है. अपनी छुपी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं. नई नौकरी के तलाश पर विचार करेंगे. कुछ चापलूस सहयोगियों के कारण कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हाथ से जा सकती है.इस समय अपनी योग्यता को साबित करने का अवसर प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं. सहयोगियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें.

स्वास्थ्य/Health

एलर्जी, नजला या जुकाम परेशान कर सकता है.समस्या के शुरुआत लक्षणों को नजर अंदाज न करें.

आर्थिक स्थिति/Finance

कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें.किसी चीज के खोने से परेशानी हो सकती है.

रिश्ते/Relationship

वैवाहिक प्रेम संबंध दोनों अच्छे रहेंगे.सिंगल लोग पुराने परिचित को दोबारा मौका देने का विचार कर सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com