विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: काम जल्द पूरा करने की कोशिश पड़ सकती है भारी, धैर्य से लेना होगा फैसला

Taurus Tarot Card Horoscope 23 September: The Hierophant की ऊर्जा बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह से लाभ, पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बेहतर तरीके से करने का प्रयास और सोच समझ कर उच्च अधिकारियों के सामने अपने कार्यों को पूरा करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: काम जल्द पूरा करने की कोशिश पड़ सकती है भारी, धैर्य से लेना होगा फैसला
Taurus Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Vrishabh Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: अचानक से किसी बड़े व्यक्ति की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है. इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करेंगे. आर्थिक मामलों में सुरक्षित विकल्प पर विचार कर सकते हैं. परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कर सकते हैं.किसी काम को लेकर संशय की स्थिति हो सकती है. कार्यशैली में बदलाव कर को पूरा करने का प्रयास करेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional:

उच्च अधिकारियों के समक्ष जल्दबाजी में कार्य को पूरा करने का प्रयास न करें. इससे आपकी कोशिश उल्टी पड़ सकती है. किसी नए विभाग में स्थानांतरण के कारण कार्यों को समझने में मुश्किल हो सकती है. इस समय किसी वरिष्ठ जन से सलाह लेकर कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. व्यवसाय में किसी के साथ चल रहे लेनदेन में हिसाब-किताब साफ रखें. कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर तत्काल समाधान की अपेक्षा मन को विचलित कर सकती है. थोड़ा धैर्य और संयम रखें. 

स्वास्थ्य/Health:

बदलते मौसम और खानपान में अनियमितता के कारण सेहत खराब हो सकती है.खानपान में सुधार लाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.भरोसे का फायदा उठाकर कोई धोखा देने का प्रयास कर सकता है. 

रिश्ते/Relationship:

पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद के कारण टकराव हो सकता है. इसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com