घर को सुंदर और आलीशान दिखाने के लिए हमेशा महंगे फर्नीचर या लग्जरी सामान खरीदना जरूरी नहीं होता. सही तरीके से किया गया डेकोरेशन एक छोटे से घर को भी स्टाइलिश और प्रीमियम लुक दे सकता है. फर्नीचर की सही प्लेसमेंट, बेहतर लाइटिंग, कलर्स की चॉइस और खूबसूरत एक्सेसरीज घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं. आजकल कई लोग घर के लिए महंगी चीजें तो खरीद लेते हैं, लेकिन उनका सही इस्तेमाल और सजावट नहीं कर पाते. यही कारण है कि लाखों खर्च करने के बावजूद घर में लग्जरी और एलिगेंट फील नहीं आ पाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर को आलीशान, प्रीमियम और लग्जरी लुक दे सकते हैं. इसकी जानकारी ड्यूराक्राफ्ट एक्सट्रूशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित मोदी ने दी है.
1. न्यूट्रल कलर का इस्तेमाल करें
घर को प्रीमियम लुक देने के लिए सही कलर्स का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. इसके लिए न्यूट्रल कलर्स जैसे सफेद, बैज , क्रीम , ग्रे और हल्का ब्राउन जैसे शेड्स को यूज किया जा सकता है. ये रूम को क्लीन और शानदार लुक देते हैं. साथ ही दीवारों के साथ परदे, कुशन्स और रग्स में भी एक जैसी टोन रखे. ब्राइट कलर की जगह सिंपल कलर पैलेट का इस्तेमाल स्पेस को बैलेंस लुक देता है.
2. खास सजावटी का सामान रखें
घर में कुछ खास सजावटी चीजें घर की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ा देती है. जैसे की घर में वॉलपेटिंग्स और कुछ यूनिक आर्टिफैक्ट्स घर के हॉल को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं. वही कुछ लोग कमरे को डेकोरेट करने के लिए अपने और फैमिली फोटो फ्रेम्स लगाते हैं.
3. लाइटिंग पर ध्यान दें
एक्सपर्ट के अनुसार अच्छी लाइटिंग किसी भी रूम को बेहतर बना सकती है. ब्राइट सीलिंग, लाइट्स और तरह-तरह के लैम्प्स का भी इस्तेमाल कर हम घर को और भी ज्यादा एलिगेंट और आरामदायक बना सकता हैं.
4. परदे में बदलाव करें
परदे घर की सुंदरता बढ़ाते हैं इसलिए उनको खरीदते समय उसका साइज, डिजाइन और कलर का खास ध्यान रखना चाहिए. फर्श तक आने वाले परदे कमरे को ऊंचा और खुला दिखाते हैं वहीं हल्के रंग के परदे कमरे को साफ सुथरा और सुंदर बनाते हैं. इसलिए कमरे की चौड़ाई और लंबाई के हिसाब से परदे लेने चाहिए ताकी कमरा सुन्दर लगे.
5. सामान कम रखें
जरूरत से ज्यादा सामान घर को भरा हुआ दिखता है इसलिए घर में जरूरत का ही समान रखे जिससे घर सुंदर और स्पेसियस लगे.
यह भी पढ़ें: प्याज के छिलकों से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से फूलों से लद जाएगा पौधा
यह भी पढ़ें: Toilet Seat से ज्यादा गंदा हो सकता है तकिए का कवर... जानें घर के इन कपड़ों को कितने दिन में धोना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं