Libra Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Tula Tarot Horoscope Toda
Photo Credit: NDTV
Libra Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा भावुकता सही निर्णय लेते समय परेशानी उत्पन्न कर सकती है.घर के निर्माण में छोटी-मोटी परेशानी आने से चिंतित ना हो.कुछ फैसले लेते समय दिल की जगह दिमाग से सही निर्णय लें. पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्यों के बीच तालमेल बैठाएं. सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में बढ़ती सक्रियता लोगों के बीच लोकप्रिय बना सकती है. प्रॉपर्टी को खरीदने बेचने के लिए समय अनुकूल है.
व्यावसायिक/ Professional:
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और मीडिया से जुड़े कार्यों से संबंधित लोगों को बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. ज्यादा जोखिम वाले कार्यों में बड़ी रकम लगाने से बचें.कला और क्रिएटिव कार्यों से जुड़े व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने से उत्साहित हो सकते हैं. कार्यस्थल पर कार्यों को व्यवस्थित रखें. अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों को अनदेखा न करें.
स्वास्थ्य/Health:
क्षमता से अधिक कार्य का दबाव न ले. कार्य की अधिकता और नींद की कमी के चलते कमजोरी बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
रिस्क वाले कार्यों में बड़ी धनराशि लगाने से बचें. पैसों के लेनदेन में लिखित कार्रवाई कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय की मुश्किल परिस्थिति में उसका साथ दे सकते हैं. प्रेम संबंध में बदनामी की स्थिति बन सकती है. निजी बातों को साझा करने से बचें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Tarot Card Horoscope