विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: फैसलों में जल्दबाजी से बचें, आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी

Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 September: Temperance की ऊर्जा कार्यों को पूरा करते समय विचारों में सकारात्मकता और संतुलन की ऊर्जा, जल्दबाजी और भावुकता में आकर गलत बात का समर्थन न करने की कोशिश और परिजनों के सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्ति बात लेकर आ सकती हैं.आईए जानते हैं ,धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: फैसलों में जल्दबाजी से बचें, आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 | Dhanu tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ सकती है. नए लोगों को अपने व्यवहार कुशलता से प्रभावित कर सकते हैं. परिवार की किसी सदस्य की कार्य  में आ रही रुकावट समाप्त हो सकती है. संतान की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान का चुनाव कर सकते है. कुछ लोग अपनी बातों से आपको लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे लोगों की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. 

व्यवसायिक/ Professional

पिता के साथ व्यवसाय में विस्तार की योजना पर विचार कर सकते हैं. जल्दबाजी और अति उत्साह से बना बने कार्य बिगड़ सकता है. इस बात का ध्यान रखें. प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें.प्रतिकूल परिस्थिति में भी आत्मविश्वास को बनाए रखें और मनोबल को गिरने ना दे. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाही स्थान पर तबादले की सूचना उत्साहित कर सकती है. इस समय छोटी-छोटी  इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है. ज्यादा धन कमाने के लालच में अनैतिक साधनों का प्रयोग ना करें. 

स्वास्थ्य/Health

परिवार के बड़े बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर लापरवाही ना करें. समय समय पर उनकी चिकित्सीय जांच आवश्यक है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

नए वाहन की खरीदी कर सकते हैं. जीवनसाथी के लिए कीमती खरीद सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

वैवाहिक जीवन में शांति और सुकून रहेगा. प्रिय से विवाह की बात परिजनों से कर सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com