विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद, काम में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां

Capricorn Tarot Card Horoscope 20 September: The Star की ऊर्जा आर्थिक मामलों में सुधार, पदोन्नति के साथ स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की प्राप्ति और स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद, काम में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां
Capricorn Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 | Makar tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: पूर्व की परिस्थितियों से बाहर निकाल कर जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में सुधार आ सकता है. धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे. बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा सामने आ सकती है. जीवनसाथी के सहयोग से  घर की व्यवस्था को बेहतर बना सकते हैं. घर के सभी सदस्यों को क्षमता अनुसार जिम्मेदारी दी जा सकती है. सभी के अपेक्षाओं पर खरा करने का प्रयास तनाव दे सकता है. किसी के लिए उम्मीद से ज्यादा कार्य ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कला और साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की कोशिश सफल होती नजर आ सकती है. पदोन्नति के साथ कुछ नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो सकती है. अपने विचारों को संतुलित करें. कार्य क्षेत्र में किसी मीटिंग के दौरान अपनी रचनात्मक सोच को प्रदर्शित कर सकते है. इस समय सभी को अपने व्यक्तित्व से प्रभावित करने में सफल रहेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

नुकीली वस्तु से कार्य करते समय सावधानी रखें. जल्दबाजी में कार्य पूरा करने की कोशिश चोट पहुंचा सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

शेयर्स खरीदने से पहले अच्छे से जानकारी ले सकते है. सही सलाह से शेयर्स में लाभ प्राप्त होगा. 

 रिश्ते/Relationship

अविवाहित लोगों को नए लोगों से मिलते समय व्यवहार में नम्रता लाने की कोशिश करना चाहिए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal, Capricorn Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com