विज्ञापन

एल्युमिनियम फॉयल से कैसे करें चिमनी के फिल्टर की सफाई? जानें जिद्दी दाग हटाने का तरीका

धुआं, तेल के छींटे और चिकनाई के कारण चिमनी के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसके लिए आप एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जिद्दी दाग और चिकनाई आसानी से हट जाती है.

एल्युमिनियम फॉयल से कैसे करें चिमनी के फिल्टर की सफाई? जानें जिद्दी दाग हटाने का तरीका
एल्युमीनियम फॉयल से कैसे करें चिमनी फिल्टर साफ?
Photo Credit: NDTV

घर में आमतौर पर एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल खाने को गर्म रखने और पैकिंग के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसका यूज सफाई समेत अन्य कई कामों के लिए भी किया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको एल्युमीनियम फॉयल से चिमनी का फिल्टर साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं. दरअसल, किचन की चिमनी में धुआं, तेल के छींटे और चिकनाई जमा हो जाती है, इसलिए इसे इसे नियमित रूप से साफ करना काफी जरूरी होता है. आइए जानते हैं एल्युमीनियम फॉयल से साफ करने का पूरा तरीका...

एल्युमीनियम फॉयल से फिल्टर साफ करने का पूरा तरीका

  • सबसे पहले चिमनी को स्विच ऑफ कर दें और पावर सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दें.
  • इसके बाद रिमूवेबल मेटल फिल्टर्स को आसानी से हटाएं.
  • अब फिल्टर को गुनगुने पानी और बर्तन धोने वाले लिक्विड के मिश्रण में 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें
  • फिर एल्यूमिनियम फॉयल का एक छोटा टुकड़ा लें.
  • इसके बाद फिल्टर पर जहां गंदगी जमा है वहां फॉयल को हल्के हाथों से रगड़ें.
  • ध्यान रहे कि एल्यूमिनियम फॉयल को वहीं रगड़ें जहां कोटिंग नहीं हो.
  • अब फिल्टर को साफ पानी से धो लें और अच्छे से सुखाएं.
  • सूख जाने के बाद फिल्टर को अच्छे से चिमनी में वापिस से फिट कर दें.
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे काम करता है ये हैक?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्यूमिनियम फॉयल किसी केमिकल की तरह चिकनाई हटाने में मदद नहीं करता है. लेकिन जब फॉयल को रगड़ा जाता है तो ये सफाई में मदद करता है. वहीं, जब फिल्टर को गुनगुने पानी और डिशवॉश लिक्विड में भिगोया जाता है, तो इससे चिकनाई ढीली पड़ जाती है, जिससे सफाई आसान हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • फॉयल से सफाई करते समय ज्यादा प्रेशर न डालें. दरअसल, ज्यादा दबाव के साथ रगड़ने से फिल्टर खराब हो सकता है.
  • चिमनी के मोटर, स्विच या किसी भी इलेक्ट्रिकल हिस्से के आसपास एल्यूमिनियम फॉयल या पानी का इस्तेमाल न करें.
  • सफाई शुरू करने से पहले चिमनी की पावर सप्लाई जरूर बंद कर दें.

प्रस्तुति: सिद्धार्थ राय

यह भी पढ़ें: Old Monk Bottle DIY: घर में पड़ी Old Monk की खाली बोतल को फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं महंगा दिखने वाला Home Decor

यह भी पढ़ें: किसी को अपनी अहमियत कैसे समझाएं? Relationship Coach ने बताया जो आपको नजरअंदाज करते हैं उन्हें भी होगी कदर

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ से करें ज्योतिर्लिंग दर्शन की यात्रा, IRCTC लेकर आया 4 दिन का खास टूर पैकेज, जानें डिटेल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com