विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: संपत्ति के मामले में बातचीत संभव, पैसों से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी

Aquarius Tarot Card Horoscope 20 September: Strength की ऊर्जा व्यवसाय विस्तार के लिए परिजनों और साझेदार के साथ बातचीत, वित्त संबंधी मामलों में सावधानी और व्यवसाय बढ़ाने के लिए या नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बाजार की स्थिति समझने की कोशिश की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं,कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: संपत्ति के मामले में बातचीत संभव, पैसों से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी
Aquarius Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 | Kumbh tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में बातचीत हो सकती है. परिवार में किसी करीबी संबंधी  के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा. अपने व्यवहार में धैर्य और संतुलन लाएं.जीवन साथी के बदलते व्यवहार के कारण शक हो सकता है. सामने वाले की गतिविधियों पर नजर रखेंगे.आलस और गुस्से की वजह से काम खराब ना करें.अपने कार्यों को पूरा करते समय बेवजह का तनाव न ले. 

व्यवसायिक/ Professional

कुछ ईर्ष्यालु लोग आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते है. हालांकि उनकी कोशिश विफल होगी. फिर भी सावधानी रखना आवश्यक है.मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेकर बाजार को समझने का प्रयास कर सकते हैं. व्यवसाय में विस्तार को लेकर परिजनों और साझेदार के साथ चर्चा हो सकती है.वित्त संबंधी कार्य को सावधानी से करें. गड़बड़ी होने की आशंका है. नौकरी में स्थानांतरण की इच्छा अभी स्थगित रखें. समय अनुकूल नहीं है.

स्वास्थ्य/Health

असंतुलित खानपान से पेट दर्द के साथ गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है. सुपाच्य भोजन करें.योग और व्यायाम जरूर करें.

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसे के लेनदेन को सीमित रखें. उधार देते समय लिखित कार्रवाई अवश्य करें.

रिश्ते/Relationship

परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय व्यतीत कर सकते है.साथी की भावनाओं को समझें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com