Sagittarius Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: नए कार्य की शुरुआत के लिए आवश्यक सरकारी अनुमति या लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कोशिश कर सकते हैं. इस संदर्भ में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है,जिसका संबंध आपके अतीत से रहा हो. सामने वाले व्यक्ति से मुलाकात परेशान कर सकती है. अपनी भावनाओं पर काबू करें.किसी हादसे के कारण परिवार के किसी सदस्य से दूर जा सकते हैं. इस समय पुरानी यादों और पुरानी बातों को भुलाने का प्रयास करें. घर में रखे अनुपयोगी सामान को जरूरतमंदों को बांट सकते हैं.सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेंगे.
व्यवसायिक/ Professional
व्यावसायिक जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकार करें. छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की जगह उनके पीछे छिपे मकसद को समझने की कोशिश करें. कार्य स्थल पर अपने व्यवहार से दूसरों के लिए परेशानी ना बनने दे .यदि किसी स्थिति को समझने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर रहे हैं.तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं.अनावश्यक लोगों और स्थितियों को अपने जीवन से बाहर निकालें. भविष्य में होने वाले कार्यों की योजनाएं बना सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
तलवे में हो रहे दर्द और जलन को नजरअंदाज ना करें. पैरों में गर्म पानी की सिकाई लाभ दे सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
माता से कीमती उपहार मिल सकता है. संतान की नई नौकरी से परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपहार खरीदेंगे.
रिश्ते/Relationship
पूर्व में हुए कुछ कड़वे अनुभव के चलते आसानी से किसी पर विश्वास करने से बचते आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं