Pisces Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: यदि किसी कार्य को लेकर मन में संदेह बना हुआ है.तो उसका कार्य पूरा करने की जल्दबाजी न करें. पहले उस कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी को प्राप्त करें. परिजनों के साथ व्यर्थ की बहसबाजी से बचे. अपनी सोच में सकारात्मकता लाए. जीवन साथी की बात को सुनने और समझने का प्रयास करें. बार-बार किसी स्थिति को नजर अंदाज करना स्थिति की गंभीरता को बढ़ा सकती है. सही समय पर अपनी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें .परिणाम के कारण किसी कार्य से दूरी बनाए रखना बेहतर नहीं होगा.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति के साथ बेकार की बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है. इसके चलते उच्च अधिकारी दोनों के विभागों को परिवर्तित करने पर विचार कर सकते है. इस स्थिति में आपको नए विभाग में सामंजस बिठाने में परेशानी आ सकते हैं. सामने वाले से माफी मांग कर उच्च अधिकारी से बात करने का प्रयास करें. भविष्य में ऐसी किसी भी गलती का दोहराव ना करें, जो आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाए. अपने कार्यों को समय के अनुसार व्यवस्थित करें. समय पर कार्य करने से आपकी छवि पहले से ज्यादा बेहतर होती नजर आएगी.
स्वास्थ्य/Health
स्वयं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का प्रयास करें. अपने खानपान में पौष्टिकता लाएं.समय पर भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी को उधार देते समय लिखित कार्यवाही अवश्य करें. विश्वास में आकर बिना लिखा पढ़ी के उधार न दें.
रिश्ते/Relationship
करीबी मित्रों और परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं.सभी के साथ इस समय का आनंद लेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं