चेहरे पर निखार और फ्रेशनेस के लिए लोग फेशियल, कॉस्मेटिक्स और महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन चेहरे की हल्की मसाज और कुछ प्रेशर पॉइंट्स को सेल्फ-केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. भौंहों के बीच, कनपटी, नाक के किनारे और आंखों के आसपास हल्की मसाज करने से कुछ लोगों को रिलैक्सेशन और चेहरे पर ताजगी महसूस हो सकती है. हालांकि एक्यूप्रेशर से झुर्रियां, डार्क सर्कल या मुंहासे पूरी तरह खत्म होने का दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है. ऐसे में इसे स्किन केयर का विकल्प नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त रूटीन के तौर पर देखना बेहतर है. ब्यूटी एक्सपर्ट मुस्तकीम से जानिए चेहरे के किन प्रेशर पॉइंट्स पर हल्की मसाज कर चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं.
भौंहों के बीच करें हल्की मसाज
ब्यूटी एक्सपर्ट मुस्तकीम (मोनू) ने बताया कि भौंहों के बीच और माथे के बीच वाले हिस्से पर उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाकार मसाज की जा सकती है. इसे ज्यादा जोर से दबाने की जरूरत नहीं है. इस तरह की मसाज चेहरे की मांसपेशियों के तनाव को कम करने और कुछ समय के लिए रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकती है. इसे झुर्रियों का इलाज नहीं समझना चाहिए.
कनपटी पर मसाज से मिल सकता है आराम
ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, कनपटी यानी टेंपल एरिया पर उंगलियों से हल्के गोलाकार मूवमेंट में मसाज की जा सकती है. खासकर लंबे समय तक स्क्रीन देखने या काम करने के बाद यह हिस्सा तनाव महसूस कर सकता है. हल्की मसाज से रिलैक्सेशन मिल सकता है. आंखों के आसपास मसाज करते समय बहुत हल्का दबाव रखनाा जरूरी है.
आंखों के नीचे दबाव डालते समय सावधानी
आंखों के नीचे की त्वचा काफी नाजुक होती है. यहां जोर से दबाने या रगड़ने से बचें. अगर मसाज करनी है तो रिंग फिंगर से बहुत हल्के हाथों से अंदर से बाहर की दिशा में करें. इससे त्वचा पर खिंचाव कम रहेगा. पफीनेस या डार्क सर्कल की लगातार समस्या होने पर कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेनाा बेहतर है.
ये भी पढ़ें- शेविंग के बाद हो जाते हैं इनग्रोन हेयर? स्किन एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से स्किन रहेगी सॉफ्ट
नाक के किनारे कर सकते हैं हल्की मसाज
नाक के दोनों किनारों के पास उंगलियों से कुछ सेकेंड हल्का दबाव दिया जा सकता है. इसके बाद छोटे गोलाकार मूवमेंट में मसाज करें. इससे चेहरे पर ताजगी महसूस हो सकती है, लेकिन इसे त्वचा की किसी बीमारी या समस्या का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.
क्या एक्यूप्रेशर से झुर्रियां खत्म हो जाती हैं?
यहां सबसे जरूरी बात यह है कि चेहरे के खास प्रेशर पॉइंट दबाने से झुर्रियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी, ऐसाा कहने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. चेहरे की मसाज पर हुए कुछ शोधों में ब्लड फ्लो, त्वचा की लोच या चेहरे के कंटूर में बदलाव देखे गए हैं लेकिन इन अध्ययनों की संख्या सीमित है और इनके आधार पर एक्यूप्रेशर को एंटी-एजिंग इलाज नहीं माना जा सकता है. इसलिए इसे स्किन केयर रूटीन के एक हल्के हिस्से की तरह अपनाया जा सकता है. मसाज हमेशा साफ हाथों से और बिना ज्यादा दबाव के करें. मुंहासे, घाव, संक्रमण, सूजन या त्वचा की कोई बीमारी होने पर प्रभावित हिस्से को न दबाएं और जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलााह लें.
ये भी पढ़ें- क्या आप भी बाल धोते समय करते हैं ये गलती? स्टडी से जानिए कब धोने चाहिए बाल और कैसा कंघा करें इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं