विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: सही विकल्प के चयन से सफलता की उम्मीद, अधिकारियों के साथ बहस से बचें

Cancer Tarot Card Horoscope 09 October: Judgement की ऊर्जा किसी निर्णय को लेते समय इसका असर पारिवारिक और निजी जीवन पर पड़ने पर विचार, अति व्यवहारिकता और समझदारी से बचाव और क्षेत्र में अपने व्यवहार को संतुलित बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: सही विकल्प के चयन से सफलता की उम्मीद, अधिकारियों के साथ बहस से बचें
Cancer Aaj Ka Rashifal 09 October 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों को लेकर बनी किसी योजना पर अंतिम सहमति से पूर्व सभी बातों को अच्छे से समझ ले. कुछ कार्यों को लेकर कई विकल्प सामने आ सकते हैं. सही विकल्प का चयन कर आगे बढ़े. किसी कार्य में किए गए चयन का असर आपकी पारिवारिक और निजी जीवन पर पड़ सकता है.कोई भी निर्णय समझदारी और सूझबूझ से  करें. कभी-कभी ज्यादा व्यवहारिकता या समझदारी मुसीबत में डाल सकती है. परिस्थिति के अनुसार सही व्यवहार करना समझदारी रहेगी.अपनी बातों को लेकर जिद पर ना अड़े. व्यवहार में लचीलापन लाएं.कठोरता नुकसानदायक हो सकती हैं.

व्यवसायिक/ Professional

यदि कुछ कार्यों को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी अनुभव हो रही है. तो कुछ समय उन कार्यों को रोका जा सकता है. व्यर्थ का तनाव मानसिक स्थिति को खराब कर सकता है. अपने आसपास के लोगों के व्यवहार को लेकर सजग रहे.निजी जीवन से संबंधित ज्यादा लोगों के साथ साझा ना करें. अधिकारियों या वरिष्ठ जनों के साथ व्यर्थ की बहस में ना पड़े. इस बहस का परिणाम नौकरी को परेशानी में डाल सकता है. दूसरों की सलाह को अनसुना ना करें.लेकिन  कार्यों को अपने सोच के अनुसार ही पूरा करें. लोगों के विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे. अपने कार्य में किसी के बार-बार हस्तक्षेप को सहन न करें.सामने वाले को स्पष्ट रूप से समझाने की कोशिश की जा सकती है. 

स्वास्थ्य/Health

ज्यादा कोल्ड ड्रिंक या चाय कॉफी का सेवन नींद ही गुणवत्ता को खराब कर सकता है. किसी भी वस्तु का उपयोग सीमित मात्रा में करना बेहतर रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance

बुरे व्यसनों या बुरी संगति के कारण खर्चो की अधिकता हो सकती है. जिससे आर्थिक स्थिति  बिगड़ सकती है.

रिश्ते/Relationship

परिवार के कुछ सदस्यों की आदतें से परेशान हो सकते हैं.बातचीत कर उन्हें आदतों में बदलाव लाने की बात समझाई जा सकती.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com