विज्ञापन

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

आज किसी राशि के जातक के करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं तो किसी के लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के द्वार खुल सकते हैं. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2026
Photo Credit: NDTV

Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत लेकर आई है. किसी को करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं तो किसी के लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के द्वार खुल सकते हैं. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है. जानिए ज्योतिषाचार्य मदनमोहन जी से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, कौन सा रंग रहेगा शुभ, क्या होगा भाग्य अंक और किस वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

1. मेष राशि 

प्रतिस्पर्धा में मां उलझा रहेगा. अचानक लाभ प्राप्त होगा. मंदिर में दर्शन लाभ होगा. उन्नति पद समाचार से मन खुश होगा. पढ़ाई में मन लगेगा बच्चों का परिणाम अच्छे होंगे. समय आपके अनुसार चलेगा. पारिवारिक सपोर्ट नहीं मिलेगा. खुद के मेहनत और परिश्रम से किया गया योगदान अच्छा होगा.

भाग्य  अंक: 2
शुभ रंग: लाल
दान: अनार

2. वृष राशि

ग्रह चल भाग्य विकास में सहायक है. मित्र सहयोग से योजना पूरी होगी. परिवार में चहल-पहल बढ़ेगी. बुराई करने वाले लोगों पर ध्यान ना दें. उत्तम भाग्य है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. जिम्मेवारियों को संभालने में आप सक्षम होंगे. योजना पूर्ति में मित्रों का सहयोग अपेक्षित सहयोग होगा.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

3. मिथुन राशि

भाग्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है. योजना पूर्ति में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा. कुछ विशेष लाभ प्राप्त होंगे. कार्य  क्षेत्र जोड़ने में आप महत्वपूर्ण योगदान बनाएंगे. मित्रों के द्वारा किया गया कार्य सफलतापूर्वक प्राप्त होगा. देश-विदेश से शुभ समाचार आएगा.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: नीला 
दान: मूंग दाल 

4. कर्क राशि

यह समय बहुत अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर आ रहा है. सोचा हुआ कार्य सफलतापूर्वक प्राप्त होगा. उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी नए काम बनेंगे. यश उपलब्धि का सहयोग बनेगा मेहनत से सितारा आपका बुलंद होगा. मन को इस्थिर रखे ,कार्य चलता रहेगा. किसी परिचित को याद करके आप परेशान होंगे. नवनिर्माण कार्य चलेगा.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
दान: शीशा

5. सिंह राशि

कहीं घूमने फिरने का अवसर मिलेगा. आध्यात्मिक सुख अनुभव करेगा. उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे. नए प्रोजेक्ट प्रारंभ होगा. सामाजिक सम्मान मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन के सुंदर योग है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी. पारिवारिक में मंगल कार्य होगा. वाहन लेने का प्रबल योग चल रहा है.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: पीला
दान: अनार

6. कन्या राशि

व्यापार में अच्छा खासा लाभ होगा. मंगल उत्सव का निमंत्रण मिलेगा. इष्ट मित्र घर गृहस्थी में सामंजस्य बैठा रखें. प्रतिकूल समाचार के कारण मन दुख आएगा. कार्य आरंभ कीजिए. भाग्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. वाणी का मधुर प्रयोग बनाए रखें. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. पुराने परिचित से मिलन संभव है. पार्टनर के साथ समय अच्छा हैं. भाग्य के भरोसे ना रहे. परिचित से आपको लाभ होगा.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: हरा 
दान: अमरूद फल

7. तुला राशि

व्यवसाय में सोच विचार से काम लें. शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में व्यय होगा. अनजान व्यक्ति से दोस्ती आपके हित में नहीं रहेगी. शत्रु षड्यंत्र से बचे रहें. इच्छित वस्तु खरीदी जाएगी. विदेश घूमने के योग बन रहे हैं. कार खरीदी जाएगी समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर 
दान: सफेद वस्त्र 

8. वृश्चिक राशि

राजनीतिक जोड़-तोड़ में सफल होंगे. आपका टिकट कंफर्म होगा. प्रियजन वियोग से जब संभव है. कानूनी विवाद और व्यावसायिक उलझन सुलझ जाएगी. सुखद समाचार मिलेगा. मन को शांत रखें. मकान का कार्य पूर्ण होगा. क्रोध निराशा का कारण है. जिम्मेदारियां को संभालते रहे. नया कार्य क्षेत्र बनने का पूर्ण योग हैं.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर 

9. धनु राशि

मित्रों से आर्थिक मदद की आशा न करें. घर परिवार में मंगल उत्सव हास्य रस बढ़ेगा. अध्यात्म में आपका समय अत्यधिक व्यक्ति तो होगा. पूजा पाठ में मन लगेगा. जिम्मेवारियों को पूर्ण करने में जीवन लगेगा. घर गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा. 

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

10. मकर राशि

उन्नति पद समाचार से खुशी होगी. राज समाज में रुतबा बढ़ेगा. राजनीतिक क्षेत्र में आपका एक अलग जगह बनेगी. नौकरी का पूर्ण योग हैं. परिश्रम अत्यधिक रहने वाला है. नया वाहन खरीदने के योग हैं. सहयोगियों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: काला 
दान: उर्द दाल 

11. कुंभ राशि

इस समय कोई नया काम बनेगा. पदोन्नति का अवसर मिलेगा. दूर समीप की धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा. दांपत्य सुखों में वृद्धि होगी. मकान दुकान की इच्छा पूर्ण होगी. राजनीति क्षेत्र बहुत मजबूत होगा. सोची हुई समझी हुई कार्य क्षेत्र प्रगति पूर्वक प्राप्त होगा. भौतिक सुख उपयोग के साधन सुलभ होंगे.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला 
दान: हरा पालक 

12. मीन राशि

जोड़-तोड़ के काम में सफल होंगे. मानसिक शांति मिलेगी. समस्याओं के समायोजित समाधान होंगे. आर्थिक तरक्की से मन प्रसन्न होंगे. घर का कार्य चालू होगा. मकान लेने का सपना पूरा होगा. नए मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
दान: चना दाल

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2026: इस साल कब मनाई जाएगी धनतेरस? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com