विज्ञापन

बालकनी में हल्‍की आती है धूप? फ‍िर भी रहेगी हरी-भरी, लगा लें यह 7 पौधे

बिना धूप के कौन से फूल के पौधे लगा सकते हैं? आपकी बालकनी में कम धूप आती है, तो उगा लें यह सात पौधे. इन्‍हें ज्‍यादा धूप की नहीं होती है जरूरत. इन पौधों से आपकी बालकनी पूरे साल रहेगी हरी भरी.

बालकनी में हल्‍की आती है धूप? फ‍िर भी रहेगी हरी-भरी, लगा लें यह 7 पौधे
बिना धूप के कौन से पौधे उग सकते हैं?
Photo Credit: NDTV

आज कल शहर में रहने वाले लोग अपने घर की बालकनी या छत पर गार्डन लगाते हैं, जिसमे कई तरह के रंग-बिरंगे फूल पत्तियां रहती हैं. अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपनी बालकनी में गार्डनिंग करते हैं. लेक‍िन कई बार पौधों की सही से देखभाल के बावजूद वह सूखने लगते हैं. ऐसे समय पर समझ नहीं आता है क‍ि इसका कारण क्या है. असल में इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह धूप हो सकती है. कई अपार्टमेंट में बालकनी में धूप कम आती है. ऐसी जगह पर हम अगर धूप वाले पौधे लगा दें, तो वह जल्दी सूखने लगते हैं. हम कम धूप लेने वाले पौधों को लगाकर बालकनी को हरा-भरा रख सकते हैं. ऐसे बहुत सारे पौधे हैं, जिनको ज्यादा धूप नहीं चाहिए होती है. चलिए जानते हैं क‍िन पौधों को लगा सकते हैं आप. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. पीस लिली

अगर आपकी बालकनी में भी कम धूप आती है, तो पीस लिली को आप अपने घर में लगा सकते हैं. इसमें गहरे हरे पत्ते और सफेद फूल होते हैं, जोक‍ि घर को सुंदर बनाते हैं. इस पौधे को तेज और सीधी धूप नहीं चाहिए होती है. यह कम और हल्की रोशनी में भी अच्छे से बढ़ता है. इसमें पानी तब ही देना चाहिए, जब मिट्टी में हल्‍की नमी ही बची हो. 

2. जेड प्लांट

यह पौधा भी कम धूप में अच्छे से बढ़ता है. इसको भी आप कम धूप वाली जगह पर रख लगा सकते हैं. इसको बस हल्की सी धूप चाहिए होती है. जहां कुछ देर रोशनी आती हो, वहां इसको रख सकते हैं. इसका आकार छोटा पेड़ जैसा और मोटी पत्तियां होती हैं, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है. इस पौधे को भी मिट्टी के सूख जाने के बाद ही पानी देना चाह‍िए. 

3. स्नेक प्लांट

यह पौधा भी कम धूप में अच्छे से बढ़ सकता है. यह अपनी लंबी और सीधी पत्तियों से घर को आकर्षक बनाता है. इसको तेज धूप की जरूरत नहीं होती है. यह हल्की सी रोशनी में भी अच्छे से बढ़ता है. इसको भी मिट्टी सूखने के बाद ही पानी दें, दरअसल यह ज्‍यादा पानी में में मर जाता है. 

4. मनी प्लांट

यह एक ऐसा प्लांट है, जिसको हल्‍की छांव चाह‍िए होती है. यही वजह है क‍ि अगर आपकी बालकनी में कम धूप आ रही है, तो मनी प्‍लांट के ल‍िए वह बहुत सही है. इससे मनी प्‍लांट की ग्रोथ अच्‍छी होती है. दरअसल, ज्‍यादा धूप में इसकी पत्‍त‍ियां झुलस जाती हैं. इसकी बेल वाली पत्तियों को रेलिंग या दीवार पर फैलाकर आप अपने घर के कोने को सजा सकते हैं. इस पौधे को तब ही पानी देना चाहिए जब इसकी ऊपरी परत या म‍िट्टी सूख जाए. 

5. स्पाइडर प्लांट

स्‍पाइटर प्‍लांट लगाते हैं और रोज पानी देते हैं, तो वह जल्‍द ही गल जाएगा और फ‍िर वह मर जाता है. जी हां, स्‍पाइडर प्‍लांट को ज्‍यादातर लोग घर की सजावट में इस्‍तेमाल करते हैं. इसकी लंबी-लंबी और पतली पत्तियां घर के कोने को सुंदर बना देती हैं. इस पौधे को तेज धूप ब‍िल्‍कुल पसंद नहीं है. इसको आप कम रोशनी वाली जगह पर रखें. इसको भी तब ही पानी दें, जब इसको पानी की जरूरत हो. 

6. एग्लोनेमा

इस पौधे को इसकी पत्तियां सुंदर बनाती हैं. इसकी पत्तियों पर हरे रंग के साथ अलग-अलग पैटर्न के रंग होते हैं. यह पौधा भी कम रोशनी में बढ़ता है. इस पौधे को कम पानी और कम धूप चाह‍िए होती है. यही वजह है क‍ि आप इसे अपनी कम धूप आने वाली बालकनी में रख सकते हैं. 

7. फर्न

यह पौधा भी थोड़ी सी धूप चाहता है. यह अपनी घनी और मुलायम पत्तियों से बालकनी में हरियाली कर देता है. फर्न के ज्यादातर किस्में ऐसी जगहों पर उगती है, जहां कम धूप आती है. इस कारण आप इसको हल्की धूप वाली बालकनी में रख सकते हैं. मिट्टी में थोड़ी नमी तक इसे पानी ना दें. 


                                                                                                                                                      प्रस्तुति: अर्चिता राय 

यह भी पढ़ें: चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Gardening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com