कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी जांघों के अंदरूनी हिस्से की त्वचा बाकी शरीर से ज्यादा डार्क दिखाई देती है. ऐसे में इस डार्कनेस को कम करने के लिए वे अलग-अलग नुस्खे आजमाते हैं. कोई कई तरह के पैक बनाकर लगाता है, तो कुछ लोग अलग-अलग स्क्रब करते हैं. लेकिन इससे परेशानी और बढ़ सकती है. इसी को लेकर स्किन केयर एक्सपर्ट डॉक्टर समृद्धि सक्सेना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्सपर्ट ने इनर थाई यानी जांघों के अंदरूनी हिस्से की डार्कनेस को कम करने का सही और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्यों काला पड़ जाता है जांघों का अंदरूनी हिस्सा?
डॉक्टर समृद्धि बताती हैं, अगर इनर थाई यानी जांघों के अंदरूनी हिस्से की त्वचा काली पड़ने लगी है, तो ये हमेशा गंदगी जमा होने के कारण ही नहीं होता है. इससे अलग इसके पीछे कुछ आम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे- त्वचा का आपस में बार-बार रगड़ खाना, बढ़ता वजन, बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनना या गर्मी और पसीने की वजह से भी ऐसा होने लगता है. इसके अलावा बार-बार शेविंग या वैक्सिंग करने से भी स्किन डार्क पड़ने लगती है.
क्या लगाने से दूर होगी डार्कनेस?समृद्धि सक्सेना बताती हैं, अगर जांघों के अंदरूनी हिस्से पर कालापन है, तो आप तीन चीजें लगा सकते हैं.
नंबर 1- कोजिक एसिडएक्सपर्ट बताती हैं, कोजिक एसिड स्किन में टायरोसिन (Tyrosine) नाम के अमीनो एसिड को काम करने से रोकता है. इससे मेलानिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है. मेलानिन वो पिगमेंट है जो हमारी स्किन, बालों और आंखों को उनका रंग देता है. जब स्किन में मेलानिन की मात्रा ज्यादा होने लगती है, तब डार्क स्पोर्ट और हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो जाती है. टायरोसिनेस एंजाइम मेलानिन बनाने के प्रोसेस में अहम भूमिका निभाता है. कोजिक एसिड इस एंजाइम को काम करने से रोकता है और इस तरह जांघों के अंदरूनी हिस्से पर कालापन कम हो सकता है.
नंबर 2- लैक्टिक एसिडलैक्टिक एसिड स्किन पर हल्के एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है. ये डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा ज्यादा साफ और मुलायम नजर आने लगती है. लेकिन इनर थाई पर लैक्टिक एसिड लगाने से पहले एक बार स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. इसे ज्यादा मात्रा में लगाने से जलन या रेडनेस की परेशानी हो सकती है. इसलिए पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है.
नंबर 3- मॉइस्चराइजरइन सब से अलग स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, मॉइस्चराइजर सबसे जरूरी है. इससे स्किन में नमी बनी रहती है, ड्राईनेस कम होती है और स्किन आपस में रगड़ नहीं खाती है. ऐसे में जांघों के अंदरूनी हिस्से के कालेपन को दूर करने के लिए रोज वहां एक लाइट और अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
इन बातों का भी रखें ध्यानसमृद्धि सक्सेना के मुताबिक, कालापन देखकर लोग अक्सर जोर से स्क्रब करने लगते हैं. कुछ लोग बिना डॉक्टर की सलाह के फेयरनेस क्रीम या कोई और केमिकल वाली क्रीम भी लगाने लगते हैं. ऐसा करने से बचें. इससे त्वचा में जलन हो सकती है और पिग्मेंटेशन बढ़ सकती है. सही स्किन केयर करने से इस परेशानी को जल्द कम किया जा सकता है. लेकिन अगर कालापन बहुत ज्यादा है, लगातार बढ़ रहा है, त्वचा मोटी हो रही है या इनर थाई के साथ-साथ बगल और गर्दन पर भी ऐसा ही कालापन है, तो एक बार स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें- रात को सोने से पहले नमक पर पैर रगड़ने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया 10 मिनट में दिखेंगे कमाल के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं