विज्ञापन

ब‍िना दर्द कांटा या फांस म‍िनटों में न‍िकल जाएगा बाहर, लहसुन से कांटा कैसे निकालें? दादी का रामबाण नुस्‍खा आजमाइए

चुभा हुआ कांटा कैसे निकाले? पैर में कांटा टूट जाए तो क्या करें? हाथ या पैर में कांटा या फांस लग गई है, तो यह घरेलू नुस्‍खा आजमाकर देख‍िए. म‍िनटों में कांटा न‍िकल जाएगा और दर्द भी नहीं होगा.

ब‍िना दर्द कांटा या फांस म‍िनटों में न‍िकल जाएगा बाहर, लहसुन से कांटा कैसे निकालें? दादी का रामबाण नुस्‍खा आजमाइए
नाखून के अंदर कुछ फांस हो जाए तो उसे कैसे निकालें?
NDTV

घर की साफ सफाई करते हुए कई बार कांटा चुभ जाता है. दर्द तो बहुत ज्‍यादा होता है. वैसे तो यह छोटा सा कांटा, हाथ, पैर या उंगली में लगता है, लेक‍िन दर्द बहुत ज्‍यादा होता है.अगर इसको समय पर नहीं न‍िकाला जाता है, तो वहां पर इंफेक्‍शन होने का भी खतरा बढ़ जाता है. अकसर बागवानी करते समय या कोई और काम करते समय हमें कभी हाथ या पैर में कांटा चुभ ही जाता है. ऐसे में जरूरी है क‍ि बागवानी का काम करते समय या नंगे पैर टहलते समय ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर ज्यादा समय तक कांटा नहीं न‍िकाला जाता है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. 


 कांटा न‍िकालने के ल‍िए नानी और दादी के घरेल नुस्‍खे आजमा सकते हैं. इससे कांटा आसानी से न‍िकल जाएगा. 

ट्विंजर से कैसे न‍िकालें कांटा 

अगर आपको कांटा चुभ गया है, तो बिना रगड़े उस जगह को अच्छी तरह से साबुन से साफ कर लें पहले. कपड़े से पोंछने के बाद अगर कांटा दिख रहा है, तो ट्विंजर की मदद से कांटे को न‍िकाल लें. वैसे  ज्यादातर लोग कांटा निकालने के लिए सूई या पिन का इस्तेमाल करते हैं, जोक‍ि सही नहीं है. इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा हो सकता है, इसलिए सूई या पिन को पहले एंटीसेप्टिक से साफ लें. ट्विंजर को भी पहले साफ कर लीज‍िए. 

बेक‍िंग सोडा से न‍िकालें फांस 

अगर आपके हाथ में फांस चुभ गई है और दिखाई नहीं दे रही है, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को फांस लगने वाली जगह पर लगाकर पट्टी से बांध दें. पट्टी को एक दिन के लिए ऐसे ही बंधा रहने दें. उसके बाद पट्टी खोलकर देखें आपको फांस अब साफ नजर आने लगेगी. इससे आप आसानी से फांस को बाहर निकाल सकेंगे. 

सेंधा नमस से न‍िकाले कांटा 

आपको बता दें क‍ि सेंधा नमक से भी कांटा निकाला जा सकता है. अगर कांटा दिख नहीं रहा है, तो सेंधा नमक को पानी में मिलाकर उस जगह को अच्‍छे से धो लें. इससे आपको कांटा साफ नजर आने लगेगा.  ट्विंजर से कांटे को बाहर निकाल लीज‍िए. अगर आपको दर्द हो रहा है, तो सेंधा नमक की पट्टी करते रहें इससे कांटा खुद ही निकल जाएगा. 

केले के छ‍िलके से न‍िकाल‍िए फांस 

फांस को निकालने के लिए केले के छिलके को उस जगह पर हल्के हाथों से मल लें. उसके बाद केले के छिलके को रखकर पट्टी बांध लें. इससे फांस बाहर आ जाएगी. अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है, तो किसी डॅाक्टर को द‍िखा दें. ज्यादा दिनों तक फांस या कांटा न निकलने पर आपको परेशानी होने के चांस हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com