Taurus Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: अपने व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर ध्यान दें. तनाव के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है. घरेलू कार्यों को पूरा करने में सहयोग करें. किसी घरेलू सहायक की अनावश्यक गतिविधियों से संदेह हो सकता हैं.अपने संदेह को अनदेखा न करें. अचानक से कुछ करीबी संबंधियों का आगमन परेशानी में डाल सकता है. घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है. पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विवाद हो सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें. गुस्से को नियंत्रित करें. समय निजी कार्यों को पूरा करना को प्राथमिकता दें.
व्यवसायिक/ Professional
प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहले प्रॉपर्टी से संबंधित कागजों की जांच पड़ताल करना चाहिए. अन्यथा किसी विवादित संपत्ति के कारण परेशानी हो सकती है. कार्य क्षेत्र में अपनी डेस्क को व्यवस्थित करें. अस्त व्यस्त स्थान आपकी छवि को बिगाड़ सकता है. नौकरी में ज्यादा काम और उच्च अधिकारियों के बढ़ते दबाव के कारण असंतुष्ट हो सकते हैं.नई नौकरी की तलाश पर विचार करेंगे. किसी नए कार्य की शुरुआत सोच समझ कर करें.सहयोगी की ईर्ष्या के कारण पदोन्नति में रुकावट आ सकती है.
स्वास्थ्य/Health
खानपान की लापरवाही से गैस और एसिडिटी हो सकती है.पाचन संबंधी समस्याओं को अनदेखा न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में काफी खर्च हो सकता है. दूसरों को प्रभावित करने के लिए आवश्यक खर्च न करें.
रिश्ते/Relationship
किसी करीबी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात उत्साहित करेगी.कुछ अन्य मित्रों के साथ मुलाकात करने पर विचार करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं