विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी, पारिवारिक तनाव के संकेत

Cancer Tarot Card Horoscope 03 October: Seven of swords की ऊर्जा कार्यों को अनैतिक तरीके से पूरा करने से बचाव,विवाहोत्तर संबंध के कारण परिवार में हलचल और अपने कार्यों को पूरा न कर पाने की स्थिति में मदद लेने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी, पारिवारिक तनाव के संकेत
Cancer Aaj Ka Rashifal 03 October 2026 | Kark Tarot Card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को पूरा करने के लिए सही तरीकों का उपयोग करें. अनैतिक तरीके या गलत लोगों का साथ किसी बड़े मामले में फंसा देगा. जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ अंतरंग संबंध होने की बात परिजनों को पता लग सकती है. इस स्थिति में वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है. अपनी गलत आदतों में बदलाव लाएं. परिवार के बड़े व्यक्ति की बातों को अनसुना ना करें. समय-समय पर उनके साथ बैठकर उनके अनुभवों को सुनने का प्रयास करें. बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपस में प्रेम बढ़ेगा. 

व्यावसायिक/ Professional

नौकरी में कार्यों के बढ़ने से तनाव बढ़ सकता है.इस समय कार्य की अधिकता के कारण थकान हो सकती हैं.अपने कार्यों को उनकी प्राथमिकता के साथ के अनुसार व्यवस्थित करें. इससे कम समय में कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी.कार्यों में  परेशानी होने पर उच्च अधिकारी और वरिष्ठ जन से सलाह अवश्य लें.किसी की मदद करने में आनाकानी ना करें.आर्थिक मदद करने से पहले विश्वास के साथ लिखित कार्रवाई जरूर करें. 

स्वास्थ्य/Health

गलत खानपान के चलते फूड प्वाइजनिंग हो सकती है. कुछ समय सादा भोजन करें और ताजे फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक लाभ की योजनाओं में फायदा होने की संभावना बढ़ सकती है. किसी की बीमारी के चलते खर्च की अधिकता रहेगी. 

रिश्ते/Relationship

जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार लाएं.एक दूसरे को अपमानित करने की कोशिश रिश्तो को बिगाड़ सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com