विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: कार्यक्षेत्र में बदलाव की जरूरत, वरिष्ठ की सलाह से लें फैसला

Virgo Tarot Card Horoscope 02 October: Knight of swords की ऊर्जा पुरानी गलतियों से सीख लेकर कार्यशैली में सुधार, वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन से सही चयन करने में आसानी और क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां को लेकर चिंतित होने की स्थिति लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: कार्यक्षेत्र में बदलाव की जरूरत, वरिष्ठ की सलाह से लें फैसला
Virgo Aaj Ka Rashifal 02 October 2026 | Kanya Tarot Card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 02 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं. सोच में सकारात्मक रखें और पुरानी गलतियों को दोहराने से बचे. पुराने अनुभव की वजह से किसी नए फैसले में ज्यादा सावधानी रखेंगे. पूर्व में हुए नुकसान के करीबी लोगों से रिश्ते बिगड़ चुके है. पारिवारिक जिम्मेदारियां के कारण थकान अनुभव हो सकती है अपनी जिम्मेदारियां  परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांटने का प्रयास करें. व्यस्तता बढ़ाने के कारण स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे. हर काम खुद करने की जगह जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें.आर्थिक स्थिति से संबंधित कार्यों को स्वयं की निगरानी में पूरा  करवाने का प्रयास करें. बच्चों को गतिविधियों और संगति को लेकर अनभिज्ञ न रहे. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय और कार्यक्षेत्र दोनों मैं आवश्यक बदलाव की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. कार्यों में आ रही रुकावट के चलते किसी वास्तुविद की सलाह से कुछ कुछ बदलाव किए जा सकते है. इन बदलावों को लेकर कुछ लोग परेशान हो सकते हैं. इस समय सभी को खुश करने का प्रयास न करें. जहां और जितनी आवश्यकता हो,उसी कार्य को पूरा करें.कुछ नए सहकर्मियों की भर्ती की जिम्मेदारी आपकी टीम को सौंपी जा सकती है. इस समय लोगों के साक्षात्कार पर ध्यान दे सकते हैं.सही लोगों का चयन करने में किसी वरिष्ठजन का  मार्गदर्शन ले सकते हैं. 


स्वास्थ्य/Health

ज्यादा प्रोटीन का सेवन परेशानी कर सकता है.सेवन करने के साथ नियमित व्यायाम आवश्यक है. तभी शरीर स्वस्थ बना रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance

संतान की वेतन वृद्धि से प्रसन्न होंगे. इन पैसों को सोच समझ कर सही योजना में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

लोगों के साथ रिश्तो को बेहतर बनाने का प्रयास करें छोटी-छोटी बातों पर नाराज  होना अच्छा नहीं है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com