आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का ध्यान रखना बहुत मुश्किल हो गया है. खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते बालों की ग्रोथ रूक जाती है. बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है, लेकिन कोई ज्यादा असर नहीं पड़ता. ऐसी कोई चीज नहीं है जो पूरी तरह के बालों का झड़ना रोक सके, क्योंकि बालों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है. हालांकि, खानपान और लाइफस्टाइल से बालों को जड़ों को मजबूत किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किन 5 बीजों का पाउडर अच्छा रहता है.
पंपकिन, अलसी, सूरजमुखी, तिल और चिया सीड्स का पाउडर बालों को हेल्दी बनाने के लिए फायदेमंद हो सकता है. इन बीजों में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देने, उन्हें मजबूत बनाने और बालों के ग्रोथ में मदद कर सकते हैं.
अलसी
अलसी के बीज बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर और बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, लेकिन ऐसा कोई दावा या प्रमाण नहीं की यह बालों का झड़ना खत्म कर दे.
सूरजमुखी
बालों के लिए सूरजमुखी के बीज अच्छे माने जाते हैं. सूरजमुखी में विटामिन E, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कई मिनरल्स होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है. यह बालों को हेल्दी रखने के लिए असरदार साबित हो सकते हैं.
तिल
बालों के लिए तिल के बीज फायदेमंद होता है. तिल में प्रोटीन, हेल्दी फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक होते हैं. तिल के बीज शरीर को पोषण देने के साथ-साथ बालों की हेल्द के लिए अच्छे होते हैं.
चिया सीड्स
बालों के लिए चिया सीड्स अच्छे होते हैं. चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. ये बालों को मजबूत, चमकदार और घना बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं. ये शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ बालों की जड़ों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.
पंपकिन सीड्स
पंपकिन सीड्स बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है.
सीड्स का सेवन कैसे करें
- 2 बड़े चम्मच पंपकिन सीड्स
- 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
- 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज
- 2 बड़े चम्मच तिल
- ½ बड़ा चम्मच चिया सीड्स
इन सभी बीजों को एक साथ या अलग-अलग हल्का भून लें. इसके बाद इन्हें ठंडा होने दें और फिर पीस लें. इन सभी पिसे हुए बीज का पाउडर ओटमील, दही में मिलाकर, स्मूदी में मिलाकर, सलाद के ऊपर छिड़ककर अन्य चीजों के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- स्किनकेयर के बाद भी त्वचा थकी हुई क्यों दिखती है? एक्सपर्ट से जानिए स्किन को हेल्दी कैसे रखें
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं