विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: जिम्मेदारी पूरी होने से राहत, नकारात्मक बातों से रहें दूर

Gemini Tarot Card Horoscope 02 October: Temperance की ऊर्जा पारिवारिक तनाव का असर व्यावसायिक कार्यों पर न पड़ने देने की स्थिति, युवाओं को मेहनत के मुताबिक उचित प्रतिफल मिलने की उम्मीद और संतान से जुड़े किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पूरा होने से राहत मिलने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: जिम्मेदारी पूरी होने से राहत, नकारात्मक बातों से रहें दूर
Gemini Aaj Ka Rashifal 02 October 2026 | Mithun Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 02 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: संतान से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पूरे होने से राहत मिलेगी. युवाओं को अपनी मेहनत  के मुताबिक अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है. पारिवारिक मामलों में किसी मुद्दे पर हालात हाथ से निकलते हुए नजर आ सकते हैं. इस समय धैर्य और संयम से स्थिति संभालने का प्रयास करें. प्रतिकूल परिस्थिति में अपने प्रयासों में कमी ना आने दे. लोगों की बात को सुनकर विचारों में नकारात्मकता ना लाएं. बड़ी सफलता ईर्ष्यालु लोगों को साथ लाती है. इस बात को समझने का प्रयास करें. परिवार के किसी भी मामले में बाहर के व्यक्ति को दखल न देने दें. 

व्यवसायिक/ Professional

पारिवारिक तनाव के चलते कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं.इस स्थिति में उच्च अधिकारी से अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं. अपने कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास करें. कुछ नए सहकर्मियों के कारण की कार्यों में कुछ दिक्कतें आ सकती है. सरकारी नौकरी में अनैतिक तरीके से पैसा न कमाएं. इससे मान सम्मान कमी आने के साथ नौकरी जाने की स्थिति भी बन सकती है .कार्य स्थल पर सभी चीजों को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

गले में खराश के चलते लेकिन बातचीत करने में काफी तकलीफ हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

गलत तरीके से पैसा कमाने से दूर रहे.किसी को उधार देते समय लिखित कार्यवाही जरूर करें. 

रिश्ते/Relationship

जीवनसाथी की तबीयत ठीक ना होने से उसके कार्यों में सहयोग करें. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com