Surya Grahan: आज यानी 12 अगस्त को साल 2026 का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इस दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पूरी तरह से छिपा देता है, जिससे ग्रहण लगता है. साथ ही जिन देशों में यह ग्रहण नजर आता है, वहां रात जैसा नजारा देखने में लगता है. ये ग्रहण भारत में नहीं नजर आ रहा है, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. अब अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल है कि अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा. साथ ही यह भी जानेंगे कि ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं.
कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त के बाद सूर्य ग्रहण अगले साल यानी 2027 में 6 फरवरी को लगेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन मौनी अमावस्या है. साथ ही ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा.
क्या भारत में दिखेगा ये ग्रहण?
जानकारी के मुताबिक ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं नजर आएगा. इसके चलते ग्रहण का सूतक काल और अन्य सावधानियां भी भारत में मान्य नहीं होंगी. इसके अलावा मौनी अमावस्या के मौके पर दान-स्नान भी अपने मुहूर्त पर ही कर पाएंगे.

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
6 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण चिली, नाइजेरिया, अर्जेंटीना, अल्जेरिया, अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, लीबिया, नामीबिया और पुर्तगाल समेत अन्य कई देशों में देखा जा सकेगा.
क्या होगा सूर्य ग्रहण का समय?
टाइमिंग की बात करें तो भारतीय समयानुसार, साल 2027 का पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी 2027 की शाम 06 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा और 7 फरवरी को रात 12 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगा. वहीं, पीक पर सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 29 मिनट पर होगा.
क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण?
इसमें चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखता है, इसलिए रिंग बनती है. वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखाई देता है, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता. इससे सूर्य के चारों ओर चमकदार वलय यानी रिंग ऑफ फायर बन जाती है, जो खूबसूरत लगता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम, मनमुटाव होगा खत्म
यह भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली पर ये 5 निशान दिखें तो समझिए राजयोग का संकेत, राजनीति में मिल सकता है बड़ा पद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं