12 अगस्त 2026 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है, जो भारत में नहीं दिखाई देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन काफी खास होने वाला है. दरअसल, इस दिन देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में उदित होने जा रहे हैं, जिससे ज्ञान, धन, भाग्य, करियर और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है. पंचांग के अनुसार 12 अगस्त को सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदय होंगे. इसका प्रभाव 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...
1. वृषभ राशि

देवगुरु बृहस्पति के उदित होने से वृषभ राशि के जातकों को शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कार्यों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अगर कोई काम बहुत समय से रुका या अटका हुआ था, तो वो फिर से शुरू हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होगी और धनलाभ के योग बनेंगे. किसी काम के चलते आप यात्रा पर जा सकते हैं.
2. कर्क राशि

सूर्य ग्रहण पर गुरु के उदित होने से कर्क राशि के जातकों को फायदा हो सकता है. करियर में सफलता के योग बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें खूब लाभ हो सकता है. आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिन्हें आप निभाने में सफल होंगे. वैवाहिक जीवन की समस्याएं कम होंगी और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा. संतान पक्ष से कुछ शुभ परिणाम भी आपको मिल सकते हैं. आय के नए सोर्स बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.
3. मकर राशि

उदित गुरु मकर राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी साबित होगा. आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. व्यापार करने वाले लोगों को नई डील मिलेंगी जिससे अच्छा मुनाफा हो सकता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: 498 साल बाद बदलेगी राम मंदिर की परंपरा, पहली बार सावन शुक्ल तृतीया से झूले पर विराजेंगे रामलला
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि के दौरान क्या हम सो सकते हैं? पंडित जी से जानिए क्या कहती है धार्मिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं