शुक्र ग्रह आज से तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार शुक्र की अपनी राशि तुला में एंट्री कई लोगों के लिए सुख-सुविधा और आर्थिक लाभ के रास्ते खोल सकती है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दौरान मालव्य महापुरुष राजयोग भी बनेगा. हालांकि आगे शुक्र के कन्या राशि में जाने पर कुछ राशियों को मानसिक तनाव, खर्च और पारिवारिक विवाद जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
26 सितंबर तक तुला में रहेंगे शुक्र
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शुक्र तुला राशि में 26 सितंबर तक रहेंगे. इसके बाद 5 नवंबर को फिर कन्या राशि में जाएंगे और 22 नवंबर को दोबारा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस बीच शुक्र 3 से 14 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे. कन्या राशि में शुक्र के रहने के दौरान शनि के साथ षडाष्टक योग बनने की बात कही गई है, जिसे ज्योतिष में चुनौतीपूर्ण मानाा जाता है.
तुला में बनता है मालव्य राजयोग
शुक्र की अपनी राशि तुला में स्थिति को ज्योतिष में खास माना जाता है. आचार्य ने बताया कि यहां शुक्र के आने से मालव्य महापुरुष राजयोग बनता है. इसका असर सुख-संपत्ति, वैभव और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक माना जाता है. कई लोगों के लिए धन से जुड़े मामलों में सुधाार के अवसर बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Dahi Handi 2026: कब और कहां मचेगी दही हांडी की धूम... जानिए तारीख और सही समय
षडाष्टक योग में बरतें सावधानी
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शुक्र के दोबारा कन्या में जाने पर शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा. इस दौरान आर्थिक उतार-चढ़ाव और निजी जीवन में तनाव बढ़ सकता है. इसके प्रभाव को कम करने के लिए शिव पूजा, दान और सूर्य को नियमित अर्घ्य देने की सलाह दी गई है.
मीन राशि के लिए कैसा रहेगा समय?
उन्होंने आगे बताया कि मीन राशि वालों के लिए स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं. हालांकि मानसिक उथल-पुथल रह सकती है. पार्टनरशिप और निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें.
कन्या और तुला राशि वालों को सतर्क रहना होगा
कन्या राशि वालों को खर्च और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में अनबन की स्थिति बन सकती है. वहीं तुला राशि वालों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर ध्यान देना होगा. करियर में विरोधियों से सावधान रहें और अपनी जरूरी बातें हर किसी से साझाा करने से बचें.
यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2026: मथुरा में कब है जन्माष्टमी? जानिए ब्रज के मंदिरों का शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं