Shukra Gochar 2026 Rashifal: हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करते हैं. एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर ये ग्रह बाकी ग्रहों के साथ मिलकर योग बनाते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ता है. किसी के लिए प्रभाव शुभ होता है तो कुछ लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार सुख, सौंदर्य, प्रेम, विलासिता, विवाह के कारक शुक्र 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र गोचर का प्रभाव 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इन राशियों को हर क्षेत्र में लाभ होगा और परेशानियां दूर होंगी. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...
यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas Ki Chaupai: दुराचार मामले में जोधपुर के जज ने मानस की जिस चौपाई को सुनाकर दी बड़ी सजा, जानें उसके सही मायने
1. वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर काफी ज्यादा शुभ माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे. साथ ही नौकरी कर रहे लोगों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है या फिर पदोन्नती की जा सकती है. वहीं, जो लोग बिजनेस करते हैं उनको नई डील मिल सकती है जिससे भविष्य में मुनाफा हो सकता है. शुक्र गोचर से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पर्सनैलिटी भी पहले से बेहतर होगी. दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी और प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी.
2. सिंह राशि

शुक्र का वृष राशि में प्रवेश सिंह राशि के लोगों के लिए काफी ज्यादा फलदायक हो सकता है. इस राशि के लोगों के बिगड़े काम बन सकते हैं. साथ ही अगर आपका कोई प्रोजेक्ट पेंडिंग है या आप कुछ नया शुरू करने जा रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. आय के नए सोर्स खुल सकते हैं जिसके कारण आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. अगर लंबे समय से आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आपको वो भी वापिस मिल सकता है. मन की अशांति दूर होगी और शांत महसूस करेंगे. इसके अलावा अगर लंबे समय से कोई परेशानी चल रही है तो आपको छुटकारा मिल सकता है.
3. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर लाभदायक माना जा रहा है. आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है और जॉब तलाश रहे लोगों को कही सें ऑफर आ सकता है. निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा और आपको रिटर्न भी अच्छा मिलेगा. बिजनेस का विस्तार हो सकता है. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और संबंध पहले से बेहतर होंगे. कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर लें और अपने से बड़ों से सलाह जरूर ले लें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं