शुक्र ग्रह 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, आकर्षण और रिश्तों का कारक माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शुक्र का अपनी ही राशि में गोचर कुछ राशियों की लव लाइफ में नई उम्मीद ला सकता है. पुराने रिश्तों में बातचीत शुरू होने और पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ने के योग बन सकते हैं.
मिथुन राशि
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शुक्र मिथुन राशि के पांचवें भाव में गोचर करेंगे, जिसे प्रेम और रोमांस से जोड़ा जाता है. इस दौरान पुराने रिश्ते में फिर बातचीत शुरू हो सकती है. किसी बिछड़े व्यक्ति से संपर्क होने और रिश्ते में दोबारा खुशियां लौटने के योग बनन सकते हैं.
मेष राशि
आचार्य ने बताया कि शुक्र का गोचर मेष राशि के सातवें भाव में होगा. यह भाव विवााह और पार्टनरशिप से जुड़ा माना जाता है. पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो सकती हैं. पुराने क्रश या किसी खास व्यक्ति से दोबारा मुलाकाात भी हो सकती है.
तुला राशि
उन्होंने बताया कि शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे, इसलिए इस राशि के लिए गोचर खास माना जा रहा है. आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ सकताा है. सिंगल लोगों की जिंदगी में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. जबकि पुराने रिश्ते में फिर संवाद बनने के संकेत हैं.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर पुराने दोस्त या परिचित के साथ नजदीकी बढ़ा सकताा है. दोस्तों के जरिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है. प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई इच्छा भी पूरी होने के संकेत बन सकते हैं. हालांकि, रिश्तों में आगे बढ़ने से पहले सामने वाले की भावनाओं को समझना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें: Onam 2026: ओणम पर सजती है 26 पकवानों वाली थाली, जानिए ओणम साध्या का महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं