Shukra Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, ऐश्वर्य और सुख का कारक माना गया है. किसी भी जातक के जीवन में सुख-समृद्धि, प्रेम और धन-संपत्ति का आकलन कुंडली में इस ग्रह की स्थिति को देखकर किया जाता है. यही वजह है कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह की श्रेणी में रखा गया है. शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं. इसके साथ ही ये मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में नीच के माने गए हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र देव आगामी 05 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शुक्र देव 5 दिसंबर, 2022 को शाम 6 बजकर 07 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे. शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है. ऐसे में जानते हैं कि शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा.
मेष
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र इस राशि के भग्य स्थान में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में इस राशि से संबंधित जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. इसके साथ ही जिन जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में हैं, उन्हें इस गोचर का और भी अधिक लाभ प्राप्त होगा. शादीशुदा लाइफ में पार्टनर के साथ मधुरता बनी रहेगी. इसके अलावा नौकरी और बिजनेस भी लाभ प्राप्त हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
सिंह
शुक्र देव इस राशि के 5वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का पांचवां भाव प्रेम और वैवाहिक जीवन को दर्शाता है. ऐसे में शुक्र के इस भाव में गोचर करने से लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. जो लोग इस दौरान नई नौकरी की तलाश करेंगे, उन्हें इसका लाभ प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन का भी चांस बनेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा.
वृश्चिक
शुक्र देव वृश्चिक राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख के साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी. इसके साथ ही धन लाभ के भी कई अवसर प्राप्त होंगे. विदेश यात्रा का योग बन सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत होगा. इस दौरान बिजनेस में निवेश करना अच्छा साबित हो सकता है. इसके अलावा नौकरी में भी लाभ मिल सकता है.
कुंभ
शुक्र, कुंभ राशि वालों के भाग्य स्थान यानी चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं. शुक्र का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलकारी साबित हो सकता है. गोचर की अवधि में रुका हुआ काम पूरा होगा. इस दौरान आमदनी के भी कई स्रोत बनेंगे. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. संतान पक्ष के शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं