विज्ञापन

Asha Dashami 2026: आज है आशा दशमी व्रत, जानें पूजा के किस उपाय से बरसेगा 10 देवियों का आशीर्वाद

Asha Dashami 2026 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि अत्यंत ही शुभ और कल्याणकारी मानी गई है क्योंकि इसी दिन 10 आशा देवियों की पूजा से जुड़ा पावन व्रत रखा जाता है. आज इस पावन व्रत की पूजा कब और कैसे करने पर बरसेगा माता का आशीर्वाद, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Asha Dashami 2026: आज है आशा दशमी व्रत, जानें पूजा के किस उपाय से बरसेगा 10 देवियों का आशीर्वाद
Asha Dashami Vrat 2026: आशा दशमी व्रत की पूजा कैसे करें?
NDTV

Asha Dashami Vrat 2026 Significance: पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि है, जिसे सनातन परंपरा में आशा दशमी के नाम से जाना जाता है. यह पावन दिन उन 10 आशा देवियों की पूजा एवं व्रत के लिए समर्पित है, जो साधक के जीवन से जुड़े सभी कष्टों को दूर करके उनकी सभी कामनाओं को पूरा करने के लिए जानी जाती हैं. जीवन से जुड़े सभी मनोरथ को पूरा करने के लिए आज आशा दशमी व्रत की पूजा कब और कैसे करें और क्या है इसका धार्मिक महत्व, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

आशा दशमी व्रत का शुभ मुहूर्त 

आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि प्रारंभ : 23 जुलाई 2026 की सुबह 7:03 बजे
आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि समाप्त : 24 जुलाई 2026 की सुबह 09:12 बजे
कब रखा जाएगा आशा दशमी व्रत : उदया तिथि के अनुसार आज 24 जुलाई 2026, शुक्रवार 
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:00 से लेकर 12:55 बजे तक 
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से लेकर 03:39 बजे तक 

आशा दशमी व्रत की पूजा कैसे करें?

Latest and Breaking News on NDTV

आज आशा दशमी व्रत पर दसों दिशाओं से जुड़ी देवियों का आशीर्वाद पाने के लिए साधक को सबसे पहले तन और मन से पवित्र होने के बाद इस व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प करना चाहिए. इसके बाद घर के ईशान कोण में एक चौकी पर दसों देवियों का चित्र स्थापित करने के बाद सबसे पहले उस पर गंगाजल या शुद्ध जल छिड़कना चाहिए.

यदि आपके पास 10 देवियों वाला चित्र न हो तो आप माता पार्वती के चित्र को स्थापित करके इस व्रत की पूजा विधि-विधान से करें. इसके बाद देवियों का पूजन धूप, दीप, रोली, चंदन, फल-फूल आदि के माध्यम से करने के बाद इस व्रत से जुड़ी राजा नल और दमयंती की कथा का पाठ करना चाहिए. आशा दशमी व्रत में साधक को देवियों को विशेष रूप से खीर का भोग लगाने के बाद अंत में उनकी आरती करनी चाहिए. 

आशा दशमी व्रत का महाउपाय 

Latest and Breaking News on NDTV

आशा दशमी व्रत वाले दिन दसों दिशाओं की अधिष्ठात्री देवी का आशीर्वाद पाने के लिए साधक को दसों दिशाओं में शुद्ध घी का दीपक जलाकर 'आशाश्रचशा: सदा सन्तु सिद्धय्नताम मे मनोरथा: भवतिनाम प्रसादेन सदा कल्याणमसित्व्ती' मंत्र पढ़ना चाहिए. मान्यता है कि पूजा के इस उपाय से साधक पर शीघ्र ही दैवीय कृपा बरसती है. 

Sawan 2026: सावन में स्नान-दान से लेकर पूजा-पाठ तक के क्या होते हैं नियम?

आशा दशमी व्रत का धार्मिक महत्व 

हिंद धर्म में दशमी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. फिर चाहे वह विजया दशमी हो या फिर गंगा दशहरा हो. मान्यता है कि आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की नवमी के दिन विधि-विधान से आशा दशमी व्रत को करने वाले साधक की कीर्ति और यश दसों दिशाओं में बढ़ती है और माता की कृपा से पूरे साल धन-धान्य की कमी नहीं होती है. मान्यता है कि आशा दशमी व्रत के पुण्य प्रभाव से व्रत करने वाली महिला को वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है और उसके जीवन से जुड़े सभी कष्ट शीघ्र ही दूर हो जाते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Dashami 2026, Asha Dashami Vrat 2026, Asha Dashami Vrat Ki Puja Kaise Karen, Asha Dashami Vrat Ka Upay, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com