विज्ञापन

September Numerology: सितंबर में मूलांक 3 और 6 वाले रहें सतर्क, जल्दबाजी में लिया फैसला पड़ सकता है भारी

September Numerology 2026: सितंबर में मूलांक 3 और 6 वालों को जल्दबाजी से बचना होगा. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि नौकरी, पैसे, निवेश और रिश्तों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

September Numerology: सितंबर में मूलांक 3 और 6 वाले रहें सतर्क, जल्दबाजी में लिया फैसला पड़ सकता है भारी
सितंबर में मूलांक 3 और 6 वालों को जल्दबाजी से बचना होगा
ndtv

अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और जल्द ही सितंबर दस्तक देने वाला है. न्यूमेरेलॉजी के अनुसार, नया महीना कुछ लोगों के लिए अवसर लेकर आएगा तो कुछ जातकों को फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मूलांक 3 और 6 वालों को सितंबर में खासतौर पर जल्दबाजी से बचना चाहिए.

मूलांक 3 वालों को किन बातों का रखना है ध्यान

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. सितंबर में ऐसे लोग एक साथ कई काम पूरे करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में गलती होने की आशंका रहेगी. इसलिए जरूरी कामों की प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें. नौकरी और बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले हर पहलू को अच्छी तरह जांचना जरूरी होगा. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने और पैसों से जुड़े बड़े फैसले जल्द लेने से बचें. निवेश या बड़े खर्च के माामले में थोड़ा इंतजार करना बेहतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें:  Lunar Eclipse 2026: 27-28 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं और क्या है खास

रिश्तों में भी धैर्य से लें काम

आचार्य ने बताया कि मूलांक 3 वालों को सितंबर में रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर पार्टनर से बहस करने के बजाय शांत होकर अपनी बात रखें. धैर्य से लिया गया फैसला कई परेशानियों को टाल सकता है.

मूलांक 6 वालों को खर्च और फैसलों पर देना होगा ध्यान

उन्होंने आगे बताया कि जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 माना जाता है. सितंबर में इन लोगों को खर्च और रिश्तों के मामले में सावधान रहना होगा. भावनाओं में आकर लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है.  मूलांक 6 वालों को इस महीने किसी को उधार देने और बिना सोचे खर्च करने से बचना चाहिए. नौकरी बदलने या प्रोफेशनल लाइफ में कोई बड़ा कदमम उठाने से पहले पूरी जानकारी जांच लें. रिश्तों में गलतफहमी हो तो बात दबाने के बजाय खुलकर बातचीत करें. सितंबर मुश्किलों का महीना नहीं है, लेकिन समझदारी और धैर्य से आगे बढ़ना जरूरी रहेगा.

यह भी पढ़ें:  Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त... कब बांधें राखी? भद्रा और चंद्र ग्रहण के बीच ऐसे दूर करें कंफ्यूजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Numerology 2026, Root Number 3, Root Number 3 Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com